Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Aug 29, 2025, 05:10 PM (IST)
GTA 6
और पढें: GTA 6 के Collector’s Edition को लेकर आई बड़ी खबर, Pre-Order से पहले फैंस हुए अलर्ट
Rockstar Games ने आधिकारिक रूप से GTA 6 की ग्लोबल रिलीज डेट 26 मई 2026 तय कर दी है। गेम के फैंस अब तीसरे ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब तक गेम के दो ट्रेलर आ चुके हैं, जिसमें दूसरा ट्रेलर मई 2025 में रिलीज हुआ था। GTA 6 Trailer 3 से पहले ही इंटरनेट पर कई लीक और अफवाहें सामने आ रही हैं। इस ट्रेलर में गेमप्ले का पहला नजरिया दिखाया जा सकता है, जो GTA लवर्स के लिए काफी मजेदार होगा। और पढें: GTA 6 के ट्रेलर और प्री-ऑर्डर को लेकर नया अपडेट, क्या गेम की रिलीज फिर टलेगी?
मौजूदा अनुमान के मुताबिक GTA 6 Trailer 3 नवंबर 2024 से जनवरी 2026 के बीच कहीं भी रिलीज हो सकता है। भारत और अमेरिका में ट्रेलर का समय एक जैसा होगा। Reddit यूजर EinfachBlueG के अनुसार, Rockstar Games के अधिकांश गेम्स के तीसरे ट्रेलर और गेम की लॉन्च डेट के बीच औसतन 129 दिन का अंतर होता है। इसी हिसाब से GTA 6 Trailer 3, 17 जनवरी 2026 को आ सकता है, लेकिन GTA V के पिछले ट्रेलर एक्सपीरियंस के अनुसार, विशेषज्ञ मानते हैं कि GTA 6 का तीसरा ट्रेलर दिसंबर 2025 के अंत तक रिलीज हो सकता है। और पढें: 2026 में GTA 6 समेत रिलीज होंगे ये 7 खतरनाक गेम
GTA 6 Trailer 3 में इस बार गेमप्ले पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा और सिर्फ सिनेमैटिक मोंटाज नहीं दिखाया जाएगा। गेम के कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स जैसे लव मीटर, इन-गेम सोशल मीडिया, हथियारों का इस्तेमाल और मैप्स की झलक इस ट्रेलर में देखने को मिल सकती है। इसके अलावा गेम के कुछ मिशन्स का छोटा सा प्रोमो भी ट्रेलर में शामिल हो सकता है। फैंस को उम्मीद है कि ट्रेलर में नए गेम मैकेनिक्स और इंटरेक्टिव फीचर्स के बारे में जानकारी मिलेगी।
ट्रेलर में कैरेक्टर Raul Batista और बाकी मेन कैरेक्टर को अधिक स्क्रीन टाइम मिलने की संभावना है। फैंस उनके रोल और गेम में उनकी भूमिका को समझ पाएंगे। मैप्स की बात करें तो Vice City की सड़कों और शहर की झलक GTA लवर्स को काफी पसंद आने वाली है। कुल मिलाकर GTA 6 Trailer 3 गेम की रिलीज से पहले आखिरी बड़ा हाइप क्रिएटर होगा। Rockstar Games इसे यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।