comscore

Garena Free Fire में प्रो प्लेयर की तरह आखिर तक करना चाहते हैं सर्वाइव, फॉलो करें ये टिप्स

Garena Free Fire गेम में आप प्रो प्लेयर की तरह अंत तक सर्वाइव करना चाहते हैं, तो हम आपको नीचे कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपके बहुत काम आएंगे।

Published By: Ajay Verma | Published: Jun 06, 2023, 07:38 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Garena Free Fire पॉपुलर बैटल रॉयल गेम्स में से एक है।
  • इस गेम को रोजाना लाखों प्लेयर्स खेलते हैं।
  • गेम से जुड़ी कुछ टिप्स दी गई हैं, जिन्हें फॉलो करके आप प्रो प्लेयर की तरह गेम के अंत तक सर्वाइव कर सकेंगे।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Garena Free Fire सबसे ज्यादा खेले जाने वाले मोबाइल गेम्स में शुमार है। इस बैटल रॉयल गेम का इंटरफेस और गेम प्ले काफी यूनीक है और यही कारण है कि यह प्लेयर्स के बीच काफी पॉपुलर है। अगर आप भी यह गेम खेलते हैं और गेम के आखिर तक नहीं सर्वाइव कर पाते हैं, तो हम आपको यहां कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप गेम में प्रो प्लेयर्स की तरह खेल सकेंगे और अंत तक टिके रहेंगे। news और पढें: Free Fire Max Diamonds: नया Top-up इवेंट शुरू, 1000 डायमंड्स खरीदने पर मिलेंगे 2000 डायमंड्स, जानें कैसे

ज्यादा-से-ज्यादा एम्युनेशन कलेक्ट करें

आमतौर पर देखा गया है कि गेम के अंत में ज्यादातर प्लेयर्स का एम्युनेशन खत्म हो जाता है, जिससे वह गेम हार जाते हैं। इस समस्या से बचने के लिए ज्यादा-से-ज्यादा एम्युनेशन कलेक्ट करें। इससे आप गेम के अंत तक सर्वाइव कर पाएंगे और दुश्मनों को भी मार सकेंगे। news और पढें: Free Fire Max में Street Savvy Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन से हाफ रेट में करें Claim

गेम में छिपकर रहें

बैटल रॉयल गेम में हमेशा छिपकर रहें। ऐसा करने से आप गेम में लंबे समय तक सर्वाइव कर सकेंगे। इसके अलावा, आप गेम में छिपकर ज्यादा से ज्यादा प्लेयर्स को मार सकेंगे। news और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 20 April 2026: मुफ्त में मिलेंगे Diamonds, Gold और रेयर स्किन! जल्दी करें

गेम खेलते वक्त धैर्य रखें

फ्री फायर गेम खेलते वक्त जल्दबाजी न करें और ज्यादा आक्रामक भी न हो। गेम को धैर्य के साथ खेलें। ऐसा करने से आपकी सर्वाइवल स्किल बढ़ जाएगी और गेम के अंत तक बने रहेंगे।

सेफ जोन में रहने का प्रयास करें

आप गेम में लंबा टिकना चाहते हैं, तो आप सेफ जोन में रहने की कोशिश करें। साथ ही, अपनी लोकेशन बदलते रहें। ऐसा करने से आप दुश्मनों की गतिविधियों पर आसानी से नजर रख सकेंगे और आप गेम में लंबे समय तक सर्वाइव कर पाएंगे।

हाई सरफेज पर रहने की कोशिश करें

गनफाइट्स के दौरान हाई सरफेज पर रहने की कोशिश करें। इससे फायदा यह होगा कि आपके पास बेहतर शूटिंग एंगल होगा, जिससे आप दुश्मन पर आसानी से हमला कर सकेंगे। हालांकि, दुश्मन के लिए आप पर आक्रमण करना काफी मुश्किल हो जाएगा और उसको यह समझ नहीं आएगा कहां फायर करें।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

पिछले महीने इस इवेंट का किया आयोजन

आपको बता दें कि गेम डेवलपर गरिना (Garena) ने पिछले महीने यानी मई में अपने प्लेयर्स के लिए एक खास इवेंट का आयोजन किया था। इस इवेंट में गेमर्स को मुफ्त में गन स्किन पाने का अवसर मिला। साथ ही, Scorpio Gloo Wall को भी मुफ्त में हासिल करने का मौका दिया गया। इसके अलावा, इवेंट में दो Cube Fragment, दो Demolitionist Weapon Loot Crate और तीन स्कैन भी इनाम के तौर पर दिए गए।