comscore

Free Fire MAX में फ्री गन स्किन पाने का मौका, बस करना होगा यह

Free Fire MAX OB38 Update लाइव होने के साथ ही गेम में एक नया इवेंट आया है, जो प्लेयर्स को फ्री में गन स्किन दे रहा है। गेमर्स बिना डायमंड खर्च किए रिवॉर्ड पा सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 12, 2023, 03:31 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Free Fire MAX में नया गन स्किन इवेंट लािव हो गया है।
  • इसमें गन स्किन समेत कई धांसू आइटम मिल रहे हैं।
  • रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को टास्क करना होगा।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Garena ने Free Fire MAX OB38 Update और लेटेस्ट Clashed Squad Season लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कई नए फीचर्स और आइटम गेम में पेश किए गए हैं। इतना ही नहीं, नए अपडेट के साथ-साथ डेवलपर प्लेयर्स को एक से एक अच्छे आइटम रिवॉर्ड के तौर पर अपने अकाउंट में शामिल करने का मौका दे रहा है। news और पढें: Free Fire Max में Trident Suit Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन हुआ अपडेट

रिवॉर्ड लिस्ट में परमानेंट वेपन स्किन, मर्सीलेस नेक्रोमैंसर वूकपेकर, फैंटम एसेसिन Sacr और अधिक वाइल्डरनेस हंटर UPM शामिल हैं। इसने गेमर्स का ध्यान गेम की ओर खींचा है। ऐसा बहुत कम होता है, जब प्लेयर्स को वेपन स्किन फ्री में पाने का मौका मिलता है। news और पढें: Free Fire Max में लाइव हुई Mystery Shop, बहुत सस्ते में मिल रहे बंडल और इमोट

Free Fire MAX Gun Skin

फ्री फायर मैक्स में नया Gun Skin इवेंट 11 जनवरी से इंडियन सर्वर पर शुरू हो गया है। यह 26 जनवरी तक लाइव रहेगा। इसमें गेमर्स को स्पेशल Fiery Phoenix Token कलेक्ट करने होंगे। टोकन पाने के लिए प्लेयर्स को डेली मिशन पूरा करना होगा। फिर पर्याप्त टोकन हो जाने के बाद उन्हें एक्सचेंज करके गेमर्स रिवॉर्ड पा सकते हैं। डेली मिशन और रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे दी गई है। news और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes: जारी हुए नए कोड, मुफ्त में पाएं Diamond और Skins!

डेली मिशन और रिवॉर्ड

  • एक CS-Ranked मैच खेलने पर प्लेयर को 1x Fiery Phoenix Token मिलेगा।
  • वहीं, तीन CS-Ranked मैच खेलकर गेमर्स 1x Fiery Phoenix Token पा सकते हैं।
  • इसके अलावा, सात CS-Ranked मैच खेलने पर गेमर्स को रिवॉर्ड के तौर पर Fiery Phoenix Token मिलेगा।

पर्याप्त टोकन मिल जाने के बाद आप उन्हें नीचे बताए गए रिवॉर्ड के लिए एक्सचेंज कर सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

  • Woodpecker – Merciless Necromancer: 50x Fiery Phoenix Token
  • SCAR – Phantom Assassin: 50x Fiery Phoenix Token
  • UMP – Wilderness Hunter: 50x Fiery Phoenix Token
  • Incubator Voucher (Expiry date: February 28, 2023): 10x Fiery Phoenix Token
  • Diamond Royale Voucher (Expiry date: February 28, 2023): 6x Fiery Phoenix Token
  • Weapon Royale Voucher (Expiry date: February 28, 2023): 6x Fiery Phoenix Token
  • SCAR – Phantom Assassin Weapon Loot Crate: 6x Fiery Phoenix Token
  • Wilderness Hunter Weapon Loot Crate: 6x Fiery Phoenix Token
  • Merciless Necromancer Weapon Loot Crate: 6x Fiery Phoenix Token
  • Random Loadout Loot Crate: 3x Fiery Phoenix Token
  • Pet Food: 3x Fiery Phoenix Token

रिवॉर्ड पाने का तरीका

  • इस इवेंट के जरिये रिवॉर्ड पाने के लिए सबसे पहले Free Fire MAX ओपन करें।
  • उसके बाद राइट साइड में आ रहे कैलेंडर आइकन पर क्लिक कर दें।
  • फिर Blaze of Glory इवेंट पर क्लिक करके के बाद फ्री गन स्किन सिलेक्ट करें।
  • अब डेली मिशन टैब पर क्लिक करें और मिशन पूरा करके टोकन पाएं.
  • टोकन कलेक्ट करने के बाद एक्सचेंज स्टोर पर जाएं। रिवॉर्ड के सामने आ रही क्लैम बटन पर क्लिक करके उसे पा लें।

अंत में आप गन स्किन को गेम के वेपन सेक्शन से पा सकते हैं।