Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 15, 2025, 11:31 AM (IST)
Garena Free Fire MAX में एक नया इवेंट Night Watchers’s AID शुरू हो गया है। इस इवेंट में प्लेयर्स को फ्री में Gold Coins पाने का मौका मिल रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गेम में दो इन-गेम करेंसी है, जिसमें से एक गोल्ड कोइन्स हैं। इनके जरिए आप कई कॉस्मेटिक आइटम्स भी खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, लक रॉयल में भी गोल्ड कोइन का यूज करके स्पिन भी कर सकते हैं। आइये, इस इवेंट के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Urban Contrast Bundle पाने का मौका, आधे Diamonds में करें Claim
Garena Free Fire MAX में एक नया Night Watcher’s AID इवेंट आज यानी 15 अप्रैल, 2025 से शुरू हो गया है। यह इवेंट 21 अप्रैल, 2025 तक चलेगा। इस इवेंट में प्लेयर्स को कई मिशन पूरे करने होंगे। किसी भी प्लेयर्स के लिए इवेंट में दिए गए मिशन पूरे करना काफी आसान है। प्लेयर्स तीन मिशन पूरा करके गोल्ड कोइन्स पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Divergent Fist और Loot Box-Cathy मिल रहा फ्री, लाइव हुआ नया इवेंट
इस तरह प्लेर्यर्स कई सारे गोल्ड कोइन्स पा सकते हैं। उन्हें डायमंड भी खर्च नहीं करने होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गेमर्स के लिए कई इवेंट गेम में चल रहे हैं। वे इन इवेंट्स के जरिए फ्री में Gun Skin जैसे आइटम पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes: मुफ्त में Diamond-Character समेत बहुत कुछ मिल रहा आज, अभी करें कोड रिडीम