comscore

Garena Free Fire MAX में Kalahari मैप के ये स्पॉट हैं बेस्ट, करें सेफ लैंडिंग

Garena Free Fire MAX में प्लेयर्स हमेशा सेफ और अच्छी लूट वाली लैंडिंग लोकेशन की तलाश में रहते है। इस कारण हम यहां आज Kalahari मैप के तीन बेस्ट लैंडिंग स्पॉट बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 10, 2024, 04:54 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Garena Free Fire MAX में Kalahari मैप बहुत पुराना है।
  • इसके कई लैंडिंग स्पॉट पर अच्छी लूट मिलती है।
  • प्लेयर्स इस मैप पर सुरक्षिक रहकर अपना गेम खेल सकते हैं।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Garena Free Fire MAX में कई मैप्स मिलते हैं। लैंडिंग के समय हमेशा प्लेयर्स को एक ऐसा स्पॉट देखना होता है, जहां गेमर्स को अच्छी लूट मिले। साथ ही, वे सेफ भी रहे। इस कारण गेम में उपलब्ध मैप्स के बीच प्लेयर्स को काफी कन्फ्यूजन होता है कि वे कौन सा सिलेक्ट करें। वहीं, मैप पर भी कई लोकेशन होती हैं, जिनके बीच अच्छा स्पॉट सिलेक्ट करना आसान काम नहीं है। नए प्लेयर्स के लिए यह काम और भी कठिन हो जाता है। आज हम Kalahari मैप की टॉप लैंडिंग लोकेशन बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। news और पढें: Free Fire Max: आधे दाम में मिल रहा शानदार Evil Slayer बंडल, अनलॉक करने का सुनहरा मौका

Garena Free Fire MAX के ये स्पॉट हैं बेस्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ सालों पहले Kalahari मैप की गेम में एंट्री हुई थी। इसे काफी पसंद भी किया जाता है। यहां पर कई ऐसी लोकेशन हैं, जहां प्लेयर्स अच्छी लूट पाने के साथ-साथ सुरक्षित भी रह सकते हैं। news और पढें: Free Fire Max Redeem Codes: इंतजार खत्म, जारी हुए लेटेस्ट रिडीम कोड, फ्री में करें बंपर रिवॉर्ड्स क्लेम

Refinery

फ्री फायर मैक्स के Kalahari Map की Refinery लोकेशन को बेस्ट लैंडिंग स्पॉट में गिना जाता है। इसे मैप का हॉट ड्रॉप माना जाता है। यहां पर कई प्लेयर लैंड करते हैं। इस स्पॉट से प्लेयर्स धमाकेदार लूट पा सकते हैं। अग्रेसिव गेम खेलने वाले प्लेयर्स के लिए यह अच्छा लैंडिंग स्पॉट है। यहां वे कई किल्स पा सकते हैं। इस लोकेशन से रोटेशन करना भी अन्य जगह की अपेक्षा थोड़ा आसान हो जाता है। news और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी, आधे दाम में मिल रहा Moon Flip इमोट और Mr. Bone बंडल

The Sub

The Sub को Submarine भी कहा जाता है। यह लैंड करने पर प्लेयर्स शुरुआती फाइट्स में शामिल हो सकते हैं। यहां पर पूरी टीम को अच्छी लूट मिल जाती है। फाइट्स के कारण गेमर्स यहां पर किल्स भी पा सकते हैं। इतना ही नहीं, यहां पर प्लेयर्स को व्हीकल भी मिल जाते हैं। इस कारण प्लेयर्स का आखिरी टाइम में भी रोटेट करना आसान हो जाता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Confinement

Free Fire MAX के Kalahari मैप के तीसरी बेस्ट लोकेशन की बात करें तो लिस्ट में Confinement का नाम आता है। इस स्पॉट पर कई प्लेयर लैंड करते हैं। यहां पर लैंड करना प्लेयर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित होता है। यहां पर प्लेयर्स सेफ रहने के साथ-साथ अच्छी लूट भी पा सकते हैं। सेफ खलने वालों के लिए यह जगह अच्छी है।