Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: May 17, 2025, 01:11 PM (IST)
Garena Free Fire MAX Daily Special Store के तहत प्लेयर्स को Bundle के साथ-साथ Shuffling Emote जैसे आइटम पाने का मौका मिल रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेली स्पेशल के तहत लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर गरेना प्लेयर्स को सस्ते में कई कॉस्मेटिक आइटम पाने का मौका देता है। प्लेयर्स इन आइटम्स को 50 प्रतिशत डिस्काउंट में खरीद सकते हैं। आज भी गेमर्स को कई सस्ते आइटम मिल रहे हैं। इन आइटम्स की मदद से गेमर्स अपने गेम को मजेदार भी बना सकते हैं। साथ ही, जीतने में भी मदद मिलती है। और पढें: Free Fire Max: आधे दाम में मिल रहा शानदार Evil Slayer बंडल, अनलॉक करने का सुनहरा मौका
Garena Free Fire MAX Daily Special Store में आज प्लेयर्स इमोट, बंडल और टोकन जैसे आइटम पा सकते हैं। प्लेयर्स के पास इन्हें पाने के लिए एक ही दिन यानी 24 घंटे का समय है। इसके बाद गरेना आइटम्स की लिस्ट और ऑफर बदल देगा। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes: इंतजार खत्म, जारी हुए लेटेस्ट रिडीम कोड, फ्री में करें बंपर रिवॉर्ड्स क्लेम