Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 02, 2024, 03:34 PM (IST)
Garena Free Fire MAX में हर महीने डेवलपर एक नी थीम वाला Booyah Pass पेश करती है। अभी लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में Booyah Pass March 2024 (Season 15) की एंट्री हुई है। इसका नाम Tales of Ponds है। यह पास अपने साथ कई धमाल आइटम लेकर आया है। यह पास मार्च के अंत तक गेम में लाइव रहेगा और गेमर्स के पास रिवॉर्ड पाने के लिए पूरे एक महीने का समय है। आइये, पास में मिल रहे रिवॉर्ड की लिस्ट समेत इसे खरीदने का तरीका जानते हैं। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए अच्छी खबर, आधी कीमत में मिल रहा Golden Roar बंडल
फ्री फायर मैक्स में एक नया Booyah Pass लाइव हो गया है। इसमें प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर फीमेल और मेल कैरेक्टर के लिए दो जबरदस्त बंडल Ribbit Fairytale Bundle और Ribbit Fable Bundle समेत कई आइटम मिलने वाले हैं। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today 20 February 2026: आ गए लेटेस्ट कोड, मुफ्त में पाएं Character-Bundle आज
प्लेयर्स के पास दो प्राकर के बूयाह पास खरीदने का मौका होता है। इसमें प्रीमियम और प्रीमियम प्लस शामिल है। प्रीमियम पास की कीमत 399 डायमंड और प्रीमियम प्लस की कीमत 899 डायमंड है। और पढें: Free Fire Max में Deep Aqua Bundle पाने का मौका, Daily Special से ऐसे करें Claim
बता दें कि गेमर्स मिशन पूरा करके लेवल बढ़ा सकते हैं और Booyah Pass के फ्री आइटम के लिए क्लेम कर सकते हैं।
Booyah Pass खरीदने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें।
फिर लॉग इन करें। अब लॉबी में Booyah Pass पर क्लिक कर दें।
फिर Upgrade बटन पर क्लिक करें और प्रीमियम और प्रीमियम प्लस में से कोई भी अपनी पंसद के अनुसार सिलेक्ट करें।
अब पेमेंट करके आइटम के लिए क्लेम करें।