Written By Harshit Harsh
Edited By: Harshit Harsh | Published By: Harshit Harsh | Published: Aug 28, 2023, 10:45 AM (IST)
Free Fire और Free Fire MAX बैटल रॉयल गेम में अगले सप्ताह नया Tapestry Wall web इवेंट आयोजित किया जाएगा। फ्री फायर मैक्स के इस अपकमिंग इवेंट को कुछ स्पेसिफिक सर्वर्स के लिए आयोजित किया जाएगा। कई सोशल मीडिया पोस्ट में गेमर्स ने वॉल वेब इवेंट के बारे में जानकारी शेयर की है। इस इवेंट में प्लेयर्स को कुछ स्पेसिफिक फ्री इन-गेम आइटम्स मिल सकते हैं, जिनमें ग्लू वॉल, गन स्किन आदि शामिल हैं। इसके अलावा प्लेयर्स इस इवेंट में हिस्सा लेकर फ्री फायर टोकन्स आदि भी प्राप्त कर सकते हैं। आइए, जानते हैं गरेना के अपकमिंग Tapestry Wall Web इवेंट के बारे में… और पढें: Free Fire Max: आधे दाम में मिल रहा शानदार Evil Slayer बंडल, अनलॉक करने का सुनहरा मौका
फ्री फायर मैक्स का यह इवेंट अगले सप्ताह आयोजित किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इवेंट में ग्लू वॉल के 5 अलग-अलग तरह के लॉक्स मिलेंगे, जिनमें से प्लेयर्स को सही लॉक को अनलॉक करना होगा। इसमें प्लेयर्स के पास ज्यादा से ज्यादा लॉक्स को अनलॉक करने का मौका मिलेगा। लॉक अनलॉक होने के बाद मिलने वाले प्राइज प्लेयर्स के वॉल्ट में डायरेक्ट पहुंच जाएंगे। इसके अलावा प्लेयर्स के वॉल्ट में मौजूद इस इवेंट के अनयूज्ड आइटम्स फ्री फायर टोकन्स में बदल जाएंगे, जिनका प्लेयर्स आगे इस्तेमाल कर सकेंगे। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes: इंतजार खत्म, जारी हुए लेटेस्ट रिडीम कोड, फ्री में करें बंपर रिवॉर्ड्स क्लेम
और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी, आधे दाम में मिल रहा Moon Flip इमोट और Mr. Bone बंडल
View this post on Instagram
फ्री फायर और फ्री फायर मैक्स के इस अपकमिंग इन-गेम इवेंट को स्पेसिफिक सर्वर के लिए लाया जाएगा। इन सर्वर में खेलने वाले प्लेयर्स को ही इस इवेंट में हिस्सा लेने और रिवॉर्ड जीतने का मौका मिलेगा। फ्री फायर और फ्री फायर मैक्स के सिंगापुर, भारत, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, CIS और MENA सर्वर पर यह इवेंट आयोजित किया जाएगा। गेम डेवलपर की तरफ से फिलहाल इस इवेंट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा जल्द ही इंडोनेशियन सर्वर पर एक और नया Storm Arrival Animation इवेंट आयोजित किया जाएगा।
Free Fire MAX के लिए आज यानी 28 अगस्त को Faded Wheeel Event आयोजित किया जाएगा। हालांकि, यह इवेंट फिलहाल इंडोनेशिया, MENA और SSA सर्वर्स के लिए होगा। भारतीय प्लेयर्स को इस इवेंट का फिलहाल इंतजार करना होगा। इस इवेंट में भाग लेने वाले प्लेयर्स को लकी ड्रॉ में कई आकर्षक रिवॉर्ड्स मिल सकते हैं। हालांकि, इवेंट में हिस्सा लेने के लिए प्लेयर्स को 9 डाइमंड्स (इन-गेम करेंसी) का इस्तेमाल करना होगा।