Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jul 14, 2025, 10:59 AM (IST)
Free Fire MAX Diamonds: ने Netflix की पॉपुलर सीरीज Squid Game के कॉलेब्रेशन में एक नया इवेंट लॉन्च किया है। इस इवेंट में प्लेयर्स को 4.56 मिलियन Diamonds फ्री जीतने का मौका मिलेगा। यकीनन फ्री फायर मैक्स प्लेयर्स के लिए यह किसी गोल्डन चांस से कम नहीं हैं। वे एक इवेंट में हिस्सा लेकर लाखो डायमंड्स बिल्कुल फ्री में जीत सकते हैं। यह इवेंट ऑनलाइन नहीं बल्कि फिजिकल तौर पर आयोजित होगा। गेम डेवलपर कंपनी इस इवेंट का आयोजन 19 जुलाई और 20 जुलाई को दो दिन करेगी। इस इवेंट को दिल्ली, मुबंई और बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Free Fire MAX में Assault Rifle इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं देखना पड़ेगा हार मुह
फ्री फायर प्लेयर्स को एक-साथ 4.56 मिलियन फ्री Diamonds पाने का मौका मिल रहा है। दरअसल, Free Fire MAX गेम डेवलपर कंपनी ने Netflix की पॉपुलर सीरीज Squid Game के कॉलेब्रेशन में नए इवेंट का ऐलान किया है, जो कि 19 जुलाई और 20 जुलाई को दिल्ली, मुंबई, कोलकता और बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट का ग्रैंड प्राइज 4.56 मिलियन डायमंड्स हैं। और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस
इस इवेंट में हिस्सा लेकर प्लेयर्स को Squid Game के पॉपुलर गेम DDAKJI flips को खेलना होगा। जो भी प्लेयर तय समय के अंदर सबसे ज्यादा DDAKJI flips कर पाएगा, वह 4.56 मिलियन डायमंड्स का विजेता होगा। आपको बता दें, DDAKJI flips में प्लेयर को दो एनवेलप दिए जाते हैं, एक लाल रंग का तो दूसरा नीले रंग का। प्लेयर को नीले रंग के एनवेलन से लाल रंग के एनवेलप को पलटना होता है। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक
इच्छुक प्लेयर Free Fire MAX ऐप के जरिए ही इस Squid Game DDAKJI Master Challenge के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
1. सबसे पहले अपने फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।
2. अब इवेंट सेक्शन में जाएं।
3. यहां आपको News सेक्शन में जाना है।
4. यहां पर आपको DDAKJI Master Challenge का बैनर दिखेगा।
5. इस बैनर पर क्लिक करके Go पर जाएं।
6. इसके बाद आपको इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स मिल जाएगी।
7. स्क्रोल-डाउन करने पर आपको Registration का सेक्शन दिखेगा, जहां आपको अपनी आईडी, नाम के साथ शहर का नाम डालना होगा। इसके बाद सबमिट कर दें। इस तरह आप इस गेम के लिए रजिस्टर हो जाएंगे।