comscore

Free Fire MAX x Squid Game इवेंट: 4.56 मिलियन फ्री Diamonds पाने का गोल्डन चांस, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Free Fire MAX x Squid Game इवेंट: DDAKJI Master Challenge में हिस्सा लेकर प्लेयर एक बार में 4.56 मिलियन फ्री Diamonds पा सकते हैं। यहां जानें कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन।

Published By: Manisha | Published: Jul 14, 2025, 10:59 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire MAX Diamonds: ने Netflix की पॉपुलर सीरीज Squid Game के कॉलेब्रेशन में एक नया इवेंट लॉन्च किया है। इस इवेंट में प्लेयर्स को 4.56 मिलियन Diamonds फ्री जीतने का मौका मिलेगा। यकीनन फ्री फायर मैक्स प्लेयर्स के लिए यह किसी गोल्डन चांस से कम नहीं हैं। वे एक इवेंट में हिस्सा लेकर लाखो डायमंड्स बिल्कुल फ्री में जीत सकते हैं। यह इवेंट ऑनलाइन नहीं बल्कि फिजिकल तौर पर आयोजित होगा। गेम डेवलपर कंपनी इस इवेंट का आयोजन 19 जुलाई और 20 जुलाई को दो दिन करेगी। इस इवेंट को दिल्ली, मुबंई और बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। news और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes Today 21 February 2026: भारतीय सर्वर के कोड रिलीज, फ्री में पाएं फाडू Rewards

Free Fire MAX x Squid Game event

फ्री फायर प्लेयर्स को एक-साथ 4.56 मिलियन फ्री Diamonds पाने का मौका मिल रहा है। दरअसल, Free Fire MAX गेम डेवलपर कंपनी ने Netflix की पॉपुलर सीरीज Squid Game के कॉलेब्रेशन में नए इवेंट का ऐलान किया है, जो कि 19 जुलाई और 20 जुलाई को दिल्ली, मुंबई, कोलकता और बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट का ग्रैंड प्राइज 4.56 मिलियन डायमंड्स हैं। news और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए अच्छी खबर, आधी कीमत में मिल रहा Golden Roar बंडल

DDAKJI Master Challenge

इस इवेंट में हिस्सा लेकर प्लेयर्स को Squid Game के पॉपुलर गेम DDAKJI flips को खेलना होगा। जो भी प्लेयर तय समय के अंदर सबसे ज्यादा DDAKJI flips कर पाएगा, वह 4.56 मिलियन डायमंड्स का विजेता होगा। आपको बता दें, DDAKJI flips में प्लेयर को दो एनवेलप दिए जाते हैं, एक लाल रंग का तो दूसरा नीले रंग का। प्लेयर को नीले रंग के एनवेलन से लाल रंग के एनवेलप को पलटना होता है। news और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today 20 February 2026: आ गए लेटेस्ट कोड, मुफ्त में पाएं Character-Bundle आज

How to Register for the DDAKJI Master Challenge

इच्छुक प्लेयर Free Fire MAX ऐप के जरिए ही इस Squid Game DDAKJI Master Challenge के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

1. सबसे पहले अपने फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।

2. अब इवेंट सेक्शन में जाएं।

3. यहां आपको News सेक्शन में जाना है।

4. यहां पर आपको DDAKJI Master Challenge का बैनर दिखेगा।

5. इस बैनर पर क्लिक करके Go पर जाएं।

6. इसके बाद आपको इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स मिल जाएगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

7. स्क्रोल-डाउन करने पर आपको Registration का सेक्शन दिखेगा, जहां आपको अपनी आईडी, नाम के साथ शहर का नाम डालना होगा। इसके बाद सबमिट कर दें। इस तरह आप इस गेम के लिए रजिस्टर हो जाएंगे।