Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jul 23, 2025, 10:12 AM (IST)
Free Fire Max में क्लासी गेमिंग आइटम की भरमार है। इनमें सबसे पॉपुलर वेपन स्किन हैं। इन्हें पाने के लिए अच्छे खासे Diamonds खर्च करने पड़ते हैं। यही कारण है कि ज्यादातर गेमर्स किसी भी स्किन को अनलॉक करने के लिए कई बार सोचते हैं। हालांकि, वेपन लूट क्रेट ऐसा जरिया है, जिससे वेपन स्किन को कम डायमंड में प्राप्त किया जा सकता है। हम आपको यहां गेम में मिलने वाली चुनिंदा क्रेट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें 40 डायमंड में ओपन करके स्किन को क्लेम किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में Trident Suit Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन हुआ अपडेट
इस लूट क्रेट में Blizzard Brawl वेपन स्किन मिल रही है। इससे गन को काफी कूल लुक मिलता है। इसके साथ मैगजीन का साइज और रेट ऑफ फायर भी बढ़ जाता है, जिससे गेम में किल निकालने में आसानी होती है। दिलचस्प बात यह है कि विरोधी के नॉक आउट होने पर स्पेशल अनाउंसमेंट भी होती है। और पढें: Free Fire Max में लाइव हुई Mystery Shop, बहुत सस्ते में मिल रहे बंडल और इमोट
Crowned Conqueror क्रेट से मिलने वाली स्किन का उपयोग M19917 गन के साथ किया जा सकता है। इससे गन को गोल्डन और रेड कलर मिलता है, जिससे गन को रॉयल लुक मिलता है। अच्छी बात यह है कि स्किन से गन की एक्यूरेसी और मैगजीन साइज बढ जाता है। और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes: जारी हुए नए कोड, मुफ्त में पाएं Diamond और Skins!
गेम मिलने वाली स्किन से हार्टसीकर स्किन को अनलॉक किया जा सकता है। इससे गन काफी ग्लॉसी बन जाती है और उसके पास पेटल उड़ते हुए दिखते हैं। इसके अलावा, एक्यूरेसी और डैमेज रेट में भी इजाफा होता है।
Stickly Sweet वेपन लूट क्रेट को Parafal+Plasma गन के लिए लाया गया है। इस क्रेट में मिलने वाली स्किन से गन को शानदार लुक ही नहीं मिलता बल्कि उसकी भेदने की क्षमता व मैगजीन का साइज तक बढ़ जाता है, जिससे दुश्मन को गेम से बाहर करने में आसानी होती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्री फायर मैक्स की लूट क्रेट में मिलने वाली स्किन को लिमिटेड समय के लिए उपलब्ध कराया जाता है। इसका मतलब है कि स्किन का उपयोग केवल तय समय तक किया जा सकता है। इसके बाद ये स्किन दोबारा लॉक हो जाती है।
इस खबर में बताए गए क्रेट में मिलने वाली स्किन 7 दिन तक अनलॉक रहती हैं। इस दौरान ही स्किन का उपयोग किया जा सकता है। इसके बाद स्किन अपने आप आपके गेमिंग अकाउंट से हट जाएंगी।