Written By Ajay Verma
Edited By: Ajay Verma | Published By: Ajay Verma | Published: Apr 01, 2024, 12:41 PM (IST)
Free Fire Max Weak Guns: फ्री फायर मैक्स ने बीजीएमआई (BGMI) और कॉल ऑफ ड्यूटी (Call Of Duty) के होने के बावजूद भारत में प्लेयर्स के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। इस गेम के ग्राफिक और गेमप्ले बहुत शानदार है। इसमें अलग-अलग प्रकार की गन मिलती हैं, जिनका इस्तेमाल करके जीत पक्की की जा सकती है। इस तरह के आर्टिकल तो हम आपके लिए खूब लेकर आए हैं, लेकिन आज हम आपको इस खबर में कमजोर गन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करने से पहले आपको कई बार सोचना चाहिए। चलिए नीचे इन गन पर डालते हैं एक नजर… और पढें: Free Fire Max में Faded wheel इवेंट हुआ शुरू, Winchester Rafael Rage गन स्किन मिल रही FREE
फ्री फायर मैक्स में मिलने वाली असॉल्ट राइफल्स में से एक स्कार को बहुत बुरी गन माना गया है। इसका डैमेज रेट और एवरेज रेंज बहुत कम है। इसे बिना अटैचमेंट के इस्तेमाल करना बहुत मुश्किल है। इसके लिए हमेशा अटैचमेंट्स लगाने की जरूरत पड़ती है, तभी इसका उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ सेकेंडरी वेपन कैरी करने की जरूरत पड़ती है, जिसके स्टैट्स इससे से ज्यादा हैं। इस असॉल्ट राइफल से केवल क्लोज-रेंज फाइट्स जीती जा सकती हैं। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes 15 February 2026: Diamonds-Emote पाएं फ्री, आ गए आज के नए कोड्स
एमपी40 सब-मशीन गन है। इसका फायर रेट हाई है, लेकिन मैगजीन काउंट, सटीकता, रेंज और डैमेज बहुत कम है। इस वजह से इस गन को बहुत बेकार माना गया है। स्कार की तरह से इसे असरदार बनाने के लिए अटैचमेंट की जरूरत पड़ती है। बिना पार्ट्स के इस गन को ऑपरेट नहीं किया जा सकता है। इसकी बजाय आप गेम में Vector जैसी गन्स का उपयोग कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे दाम में मिल रहा शानदार Evil Slayer बंडल, अनलॉक करने का सुनहरा मौका
आर्टिकल में ऊपर बताई गई फ्री फायर मैक्स गन्स की तरह इसे भी बिना अटैचमेंट्स के इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इसकी रेंज अच्छी है, लेकिन डैमेज रेट AR और SMG के मुकाबले बहुत कम है। इसकी मैगजीन का साइज भी कम है। इस कारण वीएसएस बेस्ट गन्स की लिस्ट में शुमार नहीं है।
फ्री फायर मैक्स गेम में मिलने वाली एम500 पिस्टल की रेंज बहुत ज्यादा है। इसके साथ X2 स्कोप लगा हुआ मिलता है। हालांकि, एक्यूरेसी कम होने के कारण इसे कमजोर गन्स में से एक माना गया है।