Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 19, 2025, 09:56 AM (IST)
Free Fire Max में Diwali Ring इवेंट लाइव हो गया है। इस स्पेशल फेस्टिव इवेंट को गेमर्स की दिवाली खास बनाने के लिए लाया गया है। इसमें Volcanic Might, Manic Maharaja और Magma Born जैसे अल्ट्रा-प्रीमियम बंडल मिल रहे हैं, जिनसे आपके कैरेक्टर को यूनीक व अग्रेसिव लुक मिलेगा। इन बंडल के साथ Universal Ring Token को पाने का अवसर भी मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max में Trident Suit Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन हुआ अपडेट
Free Fire Max का दिवाली रिंग एक लक रॉयल इवेंट है। इस स्पेशल इवेंट में Volcanic Might, Manic Maharaja, Magma Born और Dark Destroyer बंडल प्रमुख ईनाम के तौर पर दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, यूनिवर्सल रिंग टोकन भी मिल रहे हैं। इन सभी को स्पिन करके प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए आपको डायमंड का उपयोग करना होगा। और पढें: Free Fire Max में लाइव हुई Mystery Shop, बहुत सस्ते में मिल रहे बंडल और इमोट
और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes: जारी हुए नए कोड, मुफ्त में पाएं Diamond और Skins!
दिवाली रिंग से ईनाम जीतने के लिए स्पिन करना होगा। इसमें एक बार स्पिन करने के लिए 20 डायमंड का उपयोग करना होगा। वहीं, 5 बार स्पिन के लिए 180 डायमंड की जगह 90 डायमंड खर्च करने होंगे।
1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स ओपन कर लें।
2. गेम लॉबी से स्टोर सेक्शन में जाएं।
3. यहां आपको टॉप पर दिवाली रिंग इवेंट दिखाई देगा, उस पर टैप कीजिए।
4. फिर स्पिन बटन दबाएं।
5. इसके बाद स्पिन होगा और आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।
गरेना फ्री फायर मैक्स का दिवाली रिंग गेमिंग इवेंट गेमर्स के लिए अगले 12 दिन तक लाइव रहेगा। इस दौरान स्पिन करके रिवॉर्ड्स को क्लेम किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस इवेंट में मिलने वाले आइटम सीमित समय के लिए हैं और ये सभी रेयर हैं।
इस इवेंट में मिलने वाले आइटम को केवल एक ही बार क्लेम किया जा सकता है। दोबारा उस आइटम को नहीं पाया जा सकता है।