comscore

Free Fire MAX के ये आइटम्स परफॉर्मेंस में लाएंगे सुधार, देखें लिस्ट

Free Fire MAX पॉपुलर मोबाइल गेम है। लाखों यूजर्स रोजाना इस गेम को खेलते हैं। इसमें कई आइटम्स हैं, जो आपकी परफॉर्मेंस को बूस्ट कर सकते हैं। आइए नीचे उन आइटम पर डालते हैं एक नजर।

Edited By: Ajay Verma | Published By: Ajay Verma | Published: Mar 05, 2024, 02:39 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Free Fire MAX पॉपुलर मोबाइल गेम है
  • इसमें कई आइटम्स मिलते हैं, जो परफॉर्मेंस बूस्ट करते हैं
  • इनके इस्तेमाल से गेम में जीतने में भी मदद मिलती है
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire MAX में आइटम्स की भरमार है। इनमें कैरेक्टर, वेपन, स्किन, ग्लूवॉल आदि शामिल हैं। हालांकि, इनसे कई ऐसे आइटम हैं, जिनके इस्तेमाल से गेमिंग परफॉर्मेंस को सुधारा जा सकता है। साथ ही, इनके यूज से गेम जीतने में भी मदद मिलती है। हम आपको इस गेमिंग खबर में फ्री फायर मैक्स के चुनिंदा आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी परफॉर्मेंस को कई गुना बढ़ा देंगे। news और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

स्मोक ग्रेनेड

स्मोक ग्रेनेड काम का आइटम है। इसका इस्तेमाल विरोधी पर हमला करने, कन्फ्यूज करने और क्रेट लूटने में किया जा सकता है। इसके अलावा, आप इस ग्रेनेड को यूज करके मुश्किल परिस्थिति से बचने के लिए भी कर सकते हैं। इससे आपको मैच में लंबे समय तक बने रहने में मदद मिलेगी और गेम जीतने में भी आसानी होगी। news और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

ग्रेनेड

फ्री फायर मैक्स में ग्रेनेड एक ऐसा आइटम है, जिसके इस्तेमाल से एक बार में ज्यादा से ज्यादा प्लेयर्स को गेम से बाहर किया जा सकता है। इससे लोकेशन भी रिवील नहीं होती है। हालांकि, ज्यादा किल्स पाने के लिए ग्रेनेड फेंकना आना चाहिए। गेम के ट्रेनिंग मोड में जाकर ग्रेनेड फेंकने की कला को सीखा जा सकता है। news और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

आर्मर

गरेना फ्री फायर मैक्स में आर्मर प्लेयर को विरोधियों के हमले से बचाता है। इस आइटम के उपयोग से आप गेम के अंत तक बने रह सकते हैं। इससे परफॉर्मेंस बढ़ने और जीतने की संभावना भी बढ़ जाती है।

फ्लैशबैंग

गरेना ने फ्री फायर मैक्स में कई आइटम ऐड किए हैं, जिन्हें केवल विरोधियों को परेशान करने के लिए तैयार किया गया है। इन ही में से एक फ्लैशबैंग है। इसकी खूबी है कि यह दुश्मनों को कुछ समय के लिए अंधा कर देता है। इससे आपको सामने वाले को किल करने का मौका मिल जाता है। इसके अलावा, आप इस आइटम का यूज खुद को बचाने के लिए भी कर सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

ग्लूवॉल

फ्री फायर मैक्स में ग्लूवॉल सबसे पॉपुलर आइटम है। इसका इस्तेमाल आप अपने आप को दुश्मन के हमले से बचने के लिए कर सकते हैं। यह आइटम कुछ समय के लिए प्लेयर के आगे वॉल खड़ी कर देता है, जिससे हीलिंग करने का वक्त मिल जाता है।