Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 19, 2025, 11:15 AM (IST)
Free Fire Max में एक्शन को दोगुना करने के लिए Time To Hunt इवेंट आ गया है। यह Trouble Night सीरीज का हिस्सा है। इसमें दुश्मनों को नॉक आउट करने पर What was That a Sound ? वॉइस नॉट और Halloween वेपन लूट क्रेट जैसे आइटम ईनाम के तौर पर दिए जा रहे हैं। इसके साथ Trouble Academy वेपन स्किन भी मिल रही है। इससे गन की पावर और एक्यूरेसी को कई गुना बढ़ाया जा सकता है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes 15 February 2026: Diamonds-Emote पाएं फ्री, आ गए आज के नए कोड्स
Free Fire Max का Time To Hunt इवेंट आज शुरू हुआ है। यह 28 सितंबर 2025 तक जारी रहेगा। इस बीच गेमर्स कुछ टास्क को पूरा करके फ्री में शानदार आइटम को पा सकते हैं। आइए यहां देखते हैं प्राइज लिस्ट और जानते हैं इवेंट में मिलने वाले टास्क… और पढें: Free Fire Max: आधे दाम में मिल रहा शानदार Evil Slayer बंडल, अनलॉक करने का सुनहरा मौका
और पढें: Free Fire Max Redeem Codes: इंतजार खत्म, जारी हुए लेटेस्ट रिडीम कोड, फ्री में करें बंपर रिवॉर्ड्स क्लेम
What was That a Sound ? Voice Pack
Halloween Weapon Loot Crate
M4A1-Trouble Academy Weapon Skin
20 विरोधियों को हेडशॉट मारने या फिर 30 दुश्मनों को गेम से बाहर करने पर What was That a Sound ? वॉइस पैक दिया जा रहा है।
40 दुश्मनों को हेडशॉट से नॉक आउट करने या फिर 50 विरोधियों को आउट करने पर Halloween Weapon Loot Crate मिल रही है।
गेम में 60 हेडशॉट लगाने या फिर 70 दुश्मनों को नॉक आउट करने पर Trouble Academy वेपन स्किन दी जा रही है।
1. फ्री फायर मैक्स में टास्क पूरा करने के बाद इवेंट सेक्शन में जाएं।
2. यहां ट्रबल नाइट टैब पर क्लिक करें।
3. टाइम टू हंट इवेंट में एंटर कर लें।
4. क्लेम बटन पर प्रेस करें।
5. इसके बाद आपको रिवॉर्ड मिल जाएगा।
1. Free Fire Max में लक रॉयल के अलावा किस प्रकार के इवेंट आयोजित किए जाते हैं ?
Ans. फ्री फायर मैक्स में टास्क बेस्ड इवेंट भी लाइव किए जाते हैं। इससे प्लेयर्स बिना डायमंड के रिवॉर्ड जीत सकते हैं।
2. Free Fire Max की इन-गेम करेंसी क्या है ?
Ans. फ्री फायर मैक्स में कुछ भी खरीदने के लिए डायमंड मिलते हैं, जिन्हें असली पैसों से खरीदा जा सकता है।