Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 19, 2025, 10:01 AM (IST)
Free Fire Max में आज प्रीमियम Stage Time इमोट मिल रहा है। इसे खासतौर पर सेलिब्रेट करने के लिए लाया गया है। इस इमोट का उपयोग जीत का जश्न मनाने और विरोधी को नॉक आउट करने के बाद किया जा सकता है। यह डेली स्पेशल सेक्शन का हिस्सा है। यहां से एक्सक्लूसिव इमोट को बहुत सस्ते में अनलॉक किया जा सकता है। इसके अलावा, डेली स्पेशल से Scarlet Monster Bundle और Sticky Sweet वेपन स्किन जैसे आइटम भी सस्ते में पाए जा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में AK47 Unicorn Rage (Golden Era) गन स्किन पाएं फ्री, AKX VSS Ring इवेंट शुरू
Free Fire Max Daily Special बहुत खास है। इस सेक्शन में मिलने वाले आइटम पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाता है, जिससे किसी भी गेमिंग आइटम को आधी कीमत में खरीदा जा सकता है। गेम मेकर गरेना (Garena) का मानना है कि इस सेक्शन से गेमर्स को बहुत फायदा होता है। इससे डायमंड की बचत होती है और प्रीमियम आइटम पाने का अवसर मिलता है। आज के डेली स्पेशल में Stage Time इमोट दिया जा रहा है। इसे आप हाफ रेट में क्लेम कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा KO Night Burn Bundle और Volcanic Furry स्किन, जानें कैसे करें क्लेम
और पढें: Free Fire Max में रिवॉर्ड्स की बारिश, बिना डायमंड के पाएं Voice Note-Sunscale Serpent स्किन
आखिर में बताते चलें कि फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल स्टोर 24 घंटे के लिए एक्टिव रहता है। इसके बाद यह सेक्शन अपडेट हो जाता है और इसमें मिलने वाले गेमिंग आइटम भी बदल जाते हैं। हमारा सुझाव है कि अगर आप स्टेज टाइम इमोट खरीदना चाहते हैं, तो आप इसे जल्द से जल्द अनलॉक कर लें, नहीं तो समय पूरा होने के बाद इस सेक्शन में मिलने वाले आइटम्स बदल जाएंगे।