Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Mar 17, 2026, 10:40 AM (IST)
Free Fire Max में इस वक्त एक से बढ़कर एक शानदार गेमिंग इवेंट चल रहे हैं। इनमें से एक Defense Relic Unlocked है। इसमें Treasure Chest और Gold Royale वाउचर दिया जा रहा है, जिन्हें फ्री में अनलॉक किया जा सकता है। इन दोनों आइटम के साथ हेड मास्क कॉस्मेटिक आइटम भी मिल रहा है। आइए यहां जानते हैं इवेंट से जुड़ी पूरी डिटेल… और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: आज के कोड फ्री में दे रहे वेपन और ग्लू वॉल स्किन! पाने के लिए ऐसे करें कोड रिडीम
फ्री फायर मैक्स का यह टास्क बेस्ड इवेंट है। इसमें टास्क परफॉर्म करके ट्रेजर चेस्ट, गोल्ड रॉयल वाउचर और ट्रेजर हेडपीस को अपने नाम किया जा सकता है। आपको बता दें कि इस गेमिंग इवेंट को आज लाइव किया गया है। यह गेमर्स के लिए 23 मार्च तक जारी रहेगा। और पढें: Free Fire Max में Grand Slam Bundle पाने का मौका, Daily Special से आधे डायमंड्स में करें क्लेम
और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 16 March 2026: आज ही पाएं फ्री स्किन, इमोट और लूट क्रेट
Treasure Chest
Gold Royale Voucher
Treasure Headpiece Lv 1.
इस गेमिंग इवेंट में निम्नलिखित टास्क दिए गए हैं, जिन्हें पूरा करके ऊपर बताए गए रिवॉर्ड्स को पाया जा सकता है।
1. BR/CS मैच में 15 विरोधियों को नॉकआउट करने पर दो ट्रेजर चेस्ट दिए जा रहे हैं।
2. BR/CS मैच में 30 दुश्मनों को गेम से बाहर करने पर 2 गोल्ड रॉयल वाउचर मिल रहे हैं।
3. BR/CS मैच में 60 विरोधियों को मार गिराने पर लेवल 1 वाला ट्रेजर हेडपीस दिया जा रहा है।
गेम मेकर गरेना का मानना है कि टास्क बेस्ड इवेंट से गेमर्स को प्रीमियम आइटम पाने का पूरा मौका मिलता है। इस तरह के इवेंट से एक्सक्लूसिव आइटम तो मिलते ही हैं, साथ ही डायमंड की बचत भी होती है।