comscore

Free Fire Max में आपकी जीत होगी पक्की, Shotgun यूज करते वक्त ध्यान में रखें ये टिप्स

Free Fire Max में शॉटगन पावरफुल गन्स में से एक है, मगर अधिकतर खिलाड़ी इसका उपयोग नहीं कर पाते हैं। नीचे कुछ टिप्स बताए गए हैं, जिससे आप इस गन का सही उपयोग कर पाएंगे।

Published By: Ajay Verma | Published: Oct 01, 2024, 12:16 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max में वेपन्स की भरमार है। इसमें असॉल्ट राइफल, एसएमजी और स्नाइपर राइफल जैसी गन मौजूद हैं। इनमें से एक शॉटगन (Shotgun) है, जो बहुत पॉपुलर और पावरफुल है। इसका सही इस्तेमाल किया जाए, तो क्लोज रेंज की लड़ाई आसानी से जीती जा सकती है। लेकिन, ज्यादातर गेमर्स को इस गन का सही इस्तेमाल करना नहीं आता है। इस कारण वे दुश्मन का शिकार हो जाते हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आप प्रो प्लेयर की तरह शॉटगन यूज कर पाएंगे। news और पढें: Free Fire Max में Trident Suit Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन हुआ अपडेट

Tips to become shotgun specialist in Free Fire Max

रेंज

शॉटगन हाई-डैमेज के साथ आती है। इसका इस्तेमाल करके क्लोज रेंज की गन फाइट्स जीती जा सकती हैं। हालांकि, दूरी से फायर करने पर यह ज्यादा प्रभावी नहीं है। इसलिए जब भी इस गन से फायर करें, तो सुनिश्चित करें आप दुश्मन के करीब हो। इससे उसको बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचेगा और गेम से नॉक आउट हो जाएगा। news और पढें: Free Fire Max में लाइव हुई Mystery Shop, बहुत सस्ते में मिल रहे बंडल और इमोट

कैरेक्टर

फ्री फायर मैक्स में 30 से ज्यादा स्पेशल पावर वाले कैरेक्टर उपलब्ध हैं। इनमें से एक Hayato है, जो शॉटगन की पावर को कई गुना बढ़ा देगा। इसके अलावा, आप Bushido का भी इस्तेमाल कर सकते है। यह गन से फायर करने पर दुश्मन की हेल्थ को 10 प्रतिशत कम करने के साथ आर्मर पेनिट्रेशन को भी बढ़ा देगा। news और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes: जारी हुए नए कोड, मुफ्त में पाएं Diamond और Skins!

एक्यूरेसी

शॉटगन इस्तेमाल करने के दौरान सटीक निशाना लगाना बहुत जरूरी है, तभी विरोधी नॉक आउट होगा। इसलिए गेम खेलते वक्त शॉटगन से दुश्मन के नजदीक जाकर निशाना लगाने का प्रयास करें। इससे वह एक बार में गेम से बाहर हो जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

रीलोड

गरेना फ्री फायर मैक्स में शॉटगन अन्य गन्स के मुकाबले लोड होने में समय लेती है। इस कारण नॉक आउट होने की स्थिति पैदा हो जाती है। इससे बचने के लिए हर फाइट के बाद अपनी शॉटगन को लोड करें। इससे फाइट के दौरान आपकी गन खाली नहीं होगी।