Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jun 28, 2025, 11:24 AM (IST)
Free Fire Max में मिलने वाली वेपन स्किन की तरह Gloo Wall Skins भी बहुत पॉपुलर हैं। इन स्किन से ग्लू वॉल को नया रंग-रूप ही नहीं मिलता बल्कि गेमप्ले और भी ज्यादा रोमांचक बन जाता है। इन खास स्किन पर अलग-अलग प्रकार के डिजाइन और एनिमेशन बने होते हैं, जो आपको मैच में दूसरों से अलग बनाते हैं। हम आपको कुछ खास और नई ग्लू वॉल स्किन के बारे में यहां बताने जा रहे हैं, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को अलग लेवल पर ले जाएंगी। और पढें: Free Fire Max: आधे दाम में मिल रहा शानदार Evil Slayer बंडल, अनलॉक करने का सुनहरा मौका
जैसा कि नाम से पता चलता है कि Free Fire Max की इस ग्लू वॉल स्किन पर टाइगर बना है, जो दहाड़ रहा है। इसके आसपास ब्लैक और रेड कलर की फ्लेम बनी है, जो इसे अग्रेसिव लुक प्रदान करती है। इसे अपनाकर आप गेम में अलग पहचान पा सकेंगे। इसे स्टोर में जाकर 399 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes: इंतजार खत्म, जारी हुए लेटेस्ट रिडीम कोड, फ्री में करें बंपर रिवॉर्ड्स क्लेम
Bony Memorial स्किन दिखने में बहुत खतरनाक है। इस स्किन पर बना डिजाइन नरक का एहसास कराता है। इस पर गिद्ध का चेहरा सेंटर में बना है और उसके आसपास स्कल मौजूद हैं, जो दिखने में काफी डरावने लगते हैं। इसमें पर्पल, ब्लू और रेड कलर का इस्तेमाल किया गया है। यह स्किन इस समय गेमिंग स्टोर में लिस्ट है। इसकी कीमत 599 डायमंड है। और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी, आधे दाम में मिल रहा Moon Flip इमोट और Mr. Bone बंडल
Rave Skater ग्लू वॉल स्किन बहुत डरावनी है। इस स्किन पर हंसता हुआ शैतान बना है, जिसकी आंखों से आग निकल रही है। इसमें ब्राइट कलर का इस्तेमाल किया गया है। इसकी कीमत 399 डायमंड है। इसे गेमिंग स्टोर में जाकर अनलॉक किया जा सकता है। आपको बता दें कि रेव स्केटर स्किन को OB49 अपडेट के साथ लाया गया था।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि फ्री फायर मैक्स की ग्लू वॉल का बेसिक काम सुरक्षा प्रदान करना है। हालांकि, स्किन की मदद से बोरिंग से दिखने वाली ग्लू वॉल को आकर्षक बनाया जा सकता है। यदि आप अपनी ग्लू वॉल के लिए स्किन लेने की सोच रहे हैं, तो आप ऊपर बताई गई स्किन को खरीदकर वॉल को नया लुक दे सकते हैं।