comscore

Free Fire Max में मिलने वाली सबसे धांसू ग्लू वॉल स्किन, बन जाएंगी आपकी पहली पसंद

Free Fire Max में कैरेक्टर की तरह ग्लू वॉल को भी कस्टामाइज किया जा सकता है। नीचे कुछ खास ग्लू वॉल स्किन बताई गई हैं, जिससे आपकी वॉल को गेम में खास लुक मिलेगा।

Published By: Ajay Verma | Published: Mar 07, 2025, 12:56 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max में ढेरों गेमिंग आइटम मौजूद हैं। इनमें पेट, कैरेक्टर और वेपन स्किन स्किन शामिल हैं। इनके उपयोग से गेम में अधिक किल निकाले जा सकते हैं। इन्हीं में से एक ग्लू वॉल भी है। यह प्रोटेक्शन टूल है। इस आइटम से आप अपने आप को हील कर सकते हैं और दुश्मन के वार से बच सकते हैं। यह दिवार के रूप में काम करती है। अच्छी बात यह है कि इस वॉल को भी यूनीक बनाया जा सकता है। इसके लिए ग्लू वॉल स्किन की जरूरत पड़ती है। हम आपको इस खबर में चुनिंदा ग्लू वॉल स्किन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको बहुत पसंद आएंगी। news और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Feline’s Blessing

यह ग्लू वॉल स्किन बहुत खास है। इसमें रेड, ग्रे और ब्लैक कलर का इस्तेमाल किया गया है। इस पर बिल्ली का ग्राफिक बना है, जो दिखने में बहुत अच्छा लगता है। इसकी कवर हाइट और रेंज बहुत ज्यादा है। इससे आप अपनी वॉल को खास लुक दे पाएंगे। news और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

Technojoy

फ्री फायर मैक्स में मिलने वाली यह ग्लू वॉल स्किन टेक्नोलॉजी से इंस्पायर्ड है। इस पर तकनीक से जुड़े ग्राफिक्स और कैरेक्टर देखने को मिलता है, जिससे वॉल को फ्यूचरिस्टिक लुक मिलता है। इस वॉल स्किन को गेमिंग स्टोर से 599 डायमंड खर्च करके पाया जा सकता है। news और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

Splash Of Colors

स्प्लेश ऑफ कलर स्किन को भारत के मुख्य त्यौहार होली के खास अवसर को ध्यान में रखकर लाया गया है। यह स्किन बहुत कलर फुल है और इसमें Holi Hai लिखा है। इसकी कीमत 399 डायमंड है। इसे गेम स्टोर में जाकर खरीदा जा सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Roaring Protector

फ्री फायर मैक्स की यह ग्लू वॉल स्किन बहुत अग्रेसिव है। इस पर रोर करता हुआ एक टाइगर बना हुआ है, जो गोल्डन कलर है। इसके इस्तेमाल से आप अपने आप को घातक लुक दे सकते हैं। यदि आप इस स्किन को पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 599 डायमंड यूज करने होंगे।