Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 16, 2024, 11:23 AM (IST)
Free Fire Max शानदार मल्टीप्लेयर मोबाइल गेम है। इसमें गेमर्स को एक स्थान पर उतरकर विरोधियों को नॉक आउट करना पड़ता है और आगे बढ़ना होता है। दुश्मन को मारने के लिए गन के साथ ग्रेनेड का इस्तेमाल करना पड़ता है। अच्छी बात यह है कि इन वेपन को नया लुक दिया जा सकता है। इसके लिए स्किन का उपयोग किया जाता है। हम आपको यहां गेमिंग स्टोर में मिल रही कुछ शानदार ग्रेनेड स्किन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको लड़ाई के मैदान में बोरिंग बास्ट की बजाय अलग प्रकार का धमाका देखने को मिलेगा। इससे गेम और भी आकर्षक बन जाएगा। और पढें: Free Fire Max Diamond: गेम में Romance Top-up इवेंट शुरू, G36 Thorned Romance गन स्किन फ्री
Free Fire Max में मिल रही शानदार ग्रेनेड स्किन्स में से एक पिगमेंट स्प्लैश स्किन है। इसे हाल ही में जोड़ा गया है। यह बहुत कलरफुल है। ब्लास्ट होने पर कई सारे कलर निकलते हैं। इसमें स्टार भी देखने को मिलते हैं। आप अपनी फाइट्स को अलग लुक देना चाहते हैं, तो आप इस स्किन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी कीमत 299 डायमंड है। इसे गेमिंग स्टोर में जाकर खरीदा जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में आया नया इवेंट, Heart Attack इमोट समेत मिल रहा काफी कुछ
इस ग्रेनेड स्किन में पर्पल और ब्लैक कलर का इस्तेमाल किया गया है। इन कलर से ग्रेनेड एक्सप्लोजन को बेहद आकर्षक लुक मिलता है। जब आप इस स्किन के साथ ग्रेनेड थ्रो करेंगे, तो ब्लास्ट होने पर एक ब्लैक होल दिखाई देगा और कुछ सेकेंड बाद अपने आप गायब हो जाएगा। इस स्किन की कीमत 299 डायमंड है। इसे प्लेयर्स गेम स्टोर में जाकर खरीद सकते हैं। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today 18 February 2026: फ्री मिल रहे डायमंड, स्किन और पेट आज, ऐसे करें क्लेम
जैसा कि नाम से पता चलता है कि इस स्किन में टाइगर है। ब्लास्ट होने पर टाइगर की छवि दिखाई देने के साथ आग की लपटे दिखाई देंगी। इसके इस्तेमाल से फाइट को बहुत अग्रेसिव लुक मिलेगा। इसे भी अन्य स्किन की तरह 299 डायमंड में खरीदा जा सकता है। इसे खरीदने के लिए गेम स्टोर में जाकर वेपन सेक्शन में मौजूद ग्लू वॉल सेक्शन में जाना होगा।