Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Mar 05, 2025, 09:34 AM (IST)
Free Fire Max में मैच जीतने के लिए ग्रेनेड और गन जैसे पावरफुल वेपन मिलते हैं। इनसे दुश्मन को नॉक आउट करना बहुत आसान हो जाता है। इनके अलावा, गेम में स्मोक ग्रेनेड भी मिलते हैं। इनकी मदद से घातक हमले से बचकर निकला जा सकता है। साथ ही, विरोधी को चकमा भी दिया जा सकता है। हालांकि, यह तभी संभव है, जब आप इसका सही इस्तेमाल करें। अगर आप नए खिलाड़ी हैं और स्मोक ग्रेनेड का सही उपयोग नहीं कर पाते हैं, तो टेंशन न लें। हम आपको यहां कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आप स्मोक ग्रेनेड का सही इस्तेमाल कर पाएंगे। और पढें: Free Fire Max में Faded wheel इवेंट हुआ शुरू, Winchester Rafael Rage गन स्किन मिल रही FREE
Free Fire Max में कई बार दुश्मन की टीम इस तरह हमला कर देती है, जिससे बचकर निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में स्मोक ग्रेनेड बहुत काम आते हैं। इससे फायदा यह होता है कि ब्लास्ट होने पर धुएं का गुबार निकलता है। इससे विरोधी आपको ट्रैक नहीं कर पाते और आप बचकर निकल सकते हैं। इसलिए जब भी आपके ऊपर हमला हो, तो स्मोक ग्रेनेड का जरूर इस्तेमाल करें। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes 15 February 2026: Diamonds-Emote पाएं फ्री, आ गए आज के नए कोड्स
गेम में एक जगह रहने से दुश्मन के लिए आपको ट्रैक करना आसान हो जाता है। इसलिए अपनी लोकेशन बदलने के लिए कई स्मोक ग्रेनेड का उपयोग करें। इससे विरोधी आपको नहीं देख पाएंगे और उनकी गोलीबारी से बचकर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। और पढें: Free Fire Max: आधे दाम में मिल रहा शानदार Evil Slayer बंडल, अनलॉक करने का सुनहरा मौका
जब आप फ्री फायर मैक्स में हॉट ड्रॉप पर हो और आपको अपने साथी की मदद करनी हो या खुले मैदान में पड़े किसी बॉक्स को लूटना हो, तो स्मोक ग्रेनेड का इस्तेमाल करें। तेजी से अपना काम शुरू करें। ऐसा करते समय लगातार मूव करते हैं। इससे आप दुश्मन की गोली से बच जाएंगे।
फ्री फायर मैक्स में सोलो खेलते हुए कई बार पूरी टीम से सामना हो जाता है। इस स्थिति में आप स्मोक ग्रेनेड का उपयोग करके उनका ध्यान भटका सकते हैं। इससे आपको बचकर निकले और दोबारा हमला करने का समय मिल जाएगा।