Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 09, 2025, 09:02 AM (IST)
Free Fire Max सबसे ज्यादा खेले जाने वाला बैटल रॉयल गेम है। इस मोबाइल गेम में अंत तक सर्वाइव करने के लिए दुश्मन को नॉक आउट करना पड़ता है। इस दौरान कई प्लेयर्स आते ही विरोधी का शिकार हो जाते हैं और जल्दी गेम से बाहर हो जाते हैं। अगर आप भी उन खिलाड़ियों में से एक हैं और गेम के अंत तक नहीं रह पाते हैं, तो यह गेमिंग गाइड आपके लिए है। हम आपको यहां कुछ Tips देने वाले हैं, जिन्हें फॉलो करके आप दुश्मन से बचे रहेंगे और अंत तक सर्वाइव कर पाएंगे। और पढें: Free Fire Max में आया नया Ring इवेंट, Mid-Night Clown समेत मिल रहे 5 धमाकेदार बंडल
Free Fire Max में कई लोकेशन हैं, जहां गेमर्स की संख्या बहुत ज्यादा होती है। ऐसे स्थान पर सर्वाइव करना बहुत मुश्किल होता है। इस तरह की जगह पर लैंड करने की बजाय ऐसी लोकेशन पर लैंड करें, जहां गेमर्स कम हो। इससे आपको लूट कलेक्ट करने का पूरा मौका मिलेगा, जिससे आपके लिए सर्वाइव करना आसान हो जाएगा। और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes 13 March 2026: फ्री में मिल रहे Emote-Characters आज! ऐसे करें क्लेम
फ्री फायर मैक्स में सर्वाइव करना है, तो अपने Squad के साथ रहे। भूलकर भी उनसे अलग न हो। इससे फायदा यह होगा कि आपको समय पर मदद मिलेगी, जिससे आप गेम बने रह पाएंगे और ज्यादा किल निकाल सकेंगे। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Grand Slam बंडल और Shuffling इमोट, जल्दी करें Unlock
गरेना Free Fire Max में लैंड करने के बाद जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी Medi Packs कलेक्ट करें। इससे आप आसानी से दुश्मन के हमले को झेल जाएंगे और अपकी हेल्थ डाउन नहीं होगा। इससे गेम में बने रहने में मदद मिलेगी।
Free Fire Max में अक्सर देखा गया कि है ज्यादातर गेमर्स बेकार की फाइट में उलझ जाते हैं और जल्दी नॉक आउट हो जाते हैं। ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। इससे बेहतर है कि गेमर्स अनावश्यक बैटल में पड़े और गेम में आगे बढ़ते रहें। ऐसा करने से आप आसानी से सर्वाइव कर पाएंगे।