Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Dec 20, 2024, 10:47 AM (IST)
Free Fire Max में कुछ दिन पहले Frosty Furry इवेंट को लाइव किया गया था। इसमें Furry बंडल मुख्य रिवॉर्ड के तौर पर दिया गया। अब गेम डेवलपर गरेना (Garena) ने एक और इवेंट जोड़ा है। इसका नाम Emote Royale है। इस खास इवेंट में अलग-अलग इमोट्स दिए जा रहे हैं, जिनका उपयोग गेम में किया जा सकेगा। आइए नीचे जानते हैं गेमिंग इवेंट की पूरी डिटेल… और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
Free Fire Max Emote Royale इवेंट अगले 6 दिन तक जारी रहेगा। इस बीच गेमर्स स्पिन करके शानदार Slippery Throne, Hip Twists और Fancy Hands इमोट पा सकते हैं। इनका उपयोग आप गेम में विरोधियों को नॉक आउट करके चिढ़ाने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा, इमोट के अलावा पैराशूट, वेपन लूट क्रेट और बैकपैक जैसे अन्य आइटम्स भी इनाम के रूप में दिए जा रहे हैं। इनसे आपको गेम में स्टाइलिश लुक मिलेगा और आपका वेपन पावरफुल हो जाएगा। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
इस लक रॉयल इवेंट में एक बार स्पिन करने के लिए 20 डायमंड खर्च करने पड़ेंगे। वहीं, 10+1 यानी 11 बार स्पिन करने के लिए 200 डायमंड का उपयोग करना होगा। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट