Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 25, 2025, 10:29 AM (IST)
Free Fire Max में गेमर्स के लिए Shimmy डांसिंग Emote को लाया गया है। इस स्पेशल आइटम से आप विरोधी को नॉक आउट करके चिढ़ा सकते हैं। साथ ही, जीत का जश्न भी मना सकते हैं। इसे आधी कीमत में अनलॉक किया जा सकता है। यह गेम के स्पेशल सेक्शन का पार्ट है। अगर आप भी इस इमोट को पाना चाहते हैं, तो यह गेमिंग आर्टिकल आपके लिए है। यहां इमोट अनलॉक करने का पूरा तरीका विस्तार से बताया गया है। और पढें: Free Fire Max में Gooooal! Animation पाने का मौका, Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू
Free Fire Max के Shimmy Emote को डेली स्पेशल (Daily Special) में लिस्ट किया गया है। यहां इस इमोट पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे इस आइटम को आधे दाम में अनलॉक किया जा सकता है। आपको बता दें कि डेली स्पेशल एक खास स्टोर है। इसमें मिलने वाले सभी आइटम पर छूट दी जाती है। इससे आइटम्स को आधे रेट में खरीदा जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips
और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम
डेली स्पेशल में Shimmy इमोट 99 डायमंड में मिल रहा है। इसकी असली कीमत 199 डायमंड है। इस इमोट के अलावा डेली स्पेशल से Sealie, Style Academy बंडल और Loot Box-Dragon Bite जैसे आइटम को भी कम दाम में क्लेम किया जा सकता है। नीचे रेट के साथ पूरी लिस्ट दी गई है :
1. Loot Box-Dragon Bite डेली स्पेशल में 149 डायमंड में मिल रहा है। इसकी असली कीमत 299 डायमंड है।
2. BP S10 Token को 10 डायमंड की बजाय 5 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है।
3. Sealie डेली स्पेशल में 599 डायमंड में मिल रहा है। इसका असल प्राइस 1199 डायमंड है।
4. डेली स्पेशल से Style Academy बंडल को 899 डायमंड की जगह 449 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है।
5. Fiery Rush वेपन लूट क्रेट की असली कीमत 40 डायमंड है। इसे डेली स्पेशल से 20 डायमंड में क्लेम किया जा सकता है।
1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स खोल लें।
2. होम स्क्रीन से स्टोर में जाएं।
3. डेली स्पेशल सेक्शन पर टैप करें।
4. अपनी पसंद के किसी भी आइटम को प्रेस करके परचेज बटन दबाएं।
5. इस तरह वो आइटम अनलॉक हो जाएगा।