comscore

Free Fire Max में बंडल और इमोट पाने का शानदार मौका, आया नया इवेंट

Free Fire Max में नया टॉप-अप इवेंट चल रहा है। इसका नाम Samba है। इसमें डायमंड खरीदने पर इमोट और बंडल जैसे शानदार आइटम रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Jul 22, 2024, 11:04 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Free Fire Max में नया टॉप-अप इवेंट आया है
  • इसका नाम Samba इवेंट है
  • इसमें डायमंड खरीदने पर शानदार रिवॉर्ड मिल रहे हैं
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max में समय समय पर नए-नए टॉप अप इवेंट जोड़े जाते हैं। इन इवेंट में गेमर्स को डायमंड खरीदने पर अतिरिक्त डायमंड के साथ-साथ बंडल और इमोट जैसे शानदार आइटम इनाम के रूप में मिलते हैं, जिनका उपयोग वे गेम में कर सकते हैं। इस कड़ी में एक और इवेंट को ऐड किया गया है, जिसका नाम Samba है। इसे कुछ दिन पहले ही लाइव किया गया है। इसमें भी डायमंड की खरीदारी करने पर जबरदस्त आइटम मिल रहे हैं। आइए नीचे नए इवेंट के बारे में विस्तार से जानते हैं। news और पढें: Free Fire Max Diamond: गेम में Romance Top-up इवेंट शुरू, G36 Thorned Romance गन स्किन फ्री

Free Fire Max Samba Event

फ्री फायर मैक्स में साम्बा इवेंट को 20 जुलाई को लाइव किया गया, जो 16 अगस्त 2024 तक चलेगा। इस दौरान प्लेयर्स डायमंड खरीदकर साम्बा इमोट और अर्बन कॉन्ट्रास्ट बंडल पा सकते हैं। इसके अलावा, Sunburst फेसपेंट व विंग्स ऑफ विक्टरी बैनर पाने का अवसर भी मिलेगा। news और पढें: Free Fire Max Diamonds: नया Top-Up इवेंट शुरू, डायमंड्स के साथ बोनस Bunny Wiggle Emote पाएं फ्री

news और पढें: Free Fire MAX Diamonds: नया Top-Up इवेंट शुरू, डायमंड्स के साथ बोनस Drum Twiri Emote और Diamond Box मिल रहा फ्री

कितने डायमंड पर क्या मिलेगा ?

  • 100 डायमंड खरीदने पर Samba इमोट मिलेगा।
  • 300 डायमंड खरीदने पर Urban Contrast बंडल (जूते) मिलेगा।
  • 500 डायमंड खरीदने पर Urban Contrast बंडल (हेड) मिलेगा।
  • 700 डायमंड खरीदने पर Urban Contrast बंडल (बॉटम) मिलेगा।
  • 1000 डायमंड खरीदने पर Urban Contrast बंडल (टॉप) मिलेगा।
  • 1500 डायमंड खरीदने पर Sunburst फेसपेंट मिलेगा।
  • 2000 डायमंड खरीदने पर Wings of Victory बैनर+Silver Wing अवतार 30 दिन के लिए मिलेगा।

इतने रुपये में मिलेंगे इतने डायमंड

  • 80 रूपये में 100 डायमंड मिलेंगे।
  • 240 रूपये में 310 डायमंड मिलेंगे।
  • 400 रूपये में 520 डायमंड मिलेंगे।
  • 800 रूपये में 1060 डायमंड मिलेंगे।
  • 1,600 रूपये में 2180 डायमंड मिलेंगे।
  • 4,000 रूपये में 5600 डायमंड मिलेंगे।

कैसे खरीदें डायमंड ?

हमने आपको ऊपर गेमिंग आर्टिकल में यह तो बता दिया कि कितने डायमंड में क्या मिल रहा है और इनकी कीमत क्या है। अब आपके मन यह सवाल उठ रहा होगा कि इन डायमंड को खरीदे कहां से, तो इसका जवाब यहां है। हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताएंगे कि कैसे आप डायमंड खरीद सकते हैं।

1. डायमंड खरीदने के लिए अपने फोन में फ्री फायर मैक्स मोबाइल गेम को ओपन करें।
2. राइट कॉर्नर में बने इवेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
3. यहां आपको Samba इवेंट दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
4. अब आप अपनी जरूरत के हिसाब से यहां से डायमंड खरीद सकते हैं।
5. डायमंड खरीदने के बाद आपको आपका रिवॉर्ड तुरंत मिल जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource