Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 26, 2025, 10:51 AM (IST)
Free Fire Max में इमोट लवर्स के लिए Rowing Emotes इवेंट आ गया है। इसमें Boat Race Aura और Boat Race Rowing इमोट मिल रहा है, जिन्हें स्पिन करके क्लेम किया जा सकता है। इसके साथ, गेमिंग इवेंट में गोल्ड रॉयल, लक रॉयल वाउचर, सप्लाई क्रेट और Scorching Sands वेपन लूट क्रेट जैसे आइटम भी ईनाम के तौर पर दिए जा रहे हैं। और पढें: Free Fire Max में Shuffling Emote आधे Diamonds में करें Claim, Daily Special हुआ अपडेट
Free Fire Max में गेमर्स के लिए Rowing Emotes इवेंट लाइव हुआ है। यह अगले 6 दिन तक जारी रहेगा। इस दौरान स्पिन करके बोट रेस ऑरा और बोट रेस रोविंग जैसे शानदार इमोट को फ्री में पाया जा सकता है। इसके साथ वेपन लूट क्रेट, सप्लाई क्रेट और गोल्ड रॉयल वाउचर भी जीते जा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू
और पढें: Free Fire Max में Sleepy Ring हुआ शुरू, Sleepyhead Bundle फ्री पाने का सुनहरा मौका
Boat Race Aura Emote
Boat Race Rowing Emote
Scorching Sands Weapon Loot Crate
Victory Wings Weapon Loot Crate
Luck Royale Voucher
Gold Royale Voucher
Supply Crate
Armor Crate
फ्री फायर मैक्स के इस इवेंट में एक बार स्पिन करने के लिए 9 डायमंड का इस्तेमाल करना होगा। वहीं, 1 राउड के लिए 1033 डायमंड लगेंगे। इससे पहली बार में ग्रैंड प्राइज मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। यदि आपको प्रीमियम इमोट मिल जाता है, तो बाकि के बचे डायमंड आपको वापस मिल जाएंगे।
1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लें।
2. होम स्क्रीन से स्टोर में जाएं।
3. यहां आपको टॉप पर रोविंग इमोट इवेंट दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
4. फिर स्पिन बटन दबाएं।
5. इतना करते ही आपको रिवॉर्ड मिल जाएगा।
1. फ्री फायर मैक्स का रोविंग इमोट्स इवेंट किस प्रकार है ?
Ans. फ्री फायर मैक्स का रोविंग इमोट्स एक लक रॉयल इवेंट है। इसमें मिलने वाले रिवॉर्ड आपकी किस्मत पर निर्भर करते हैं।
2. फ्री फायर मैक्स का रोविंग इमोट्स इवेंट कब तक लाइव रहेगा ?
Ans. फ्री फायर मैक्स का यह इवेंट गेमर्स के लिए आज से अगले 6 दिन तक लाइव रहेगा।