Written By Manisha
Edited By: Manisha | Published By: Manisha | Published: Sep 24, 2025, 05:26 PM (IST)
Free Fire Max में Bye Trouble Ring इवेंट सभी प्लेयर्स के लिए लाइव हो गया है। इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स को नए Trouble थीम आइटम्स पाने का मौका मिलेगा, जिसमें Doodle Trouble Bundle, Trouble Gang Monster Truck व Trouble Night Parachute जैसे आइटम्स शामिल है। सितंबर महीने की शुरुआत में Hello Trouble रिंग इवेंट की शुरुआत हुई थी, वहीं अब मंथ एंड होने के साथ Bye Trouble Ring इवेंट आ गया है। यहां जानें इस इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
Free Fire Max में Bye Trouble Ring इवेंट अब सभी प्लेयर्स के लिए शुरू हो गया है, जो कि 2 हफ्तों से ज्यादा लाइव रहेगा। इस रिंग इवेंट के जरिए प्लेयर्स को Doodle Trouble Bundle, Trouble Gang Monster Truck व Trouble Night Parachute जैसे आइटम्स पाने का मौका मिल रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह एक लक रॉयल इवेंट है, जिसमें फ्री रिवॉर्ड्स पाने के लिए आपको स्पिन करना होगा। स्पिन करने के लिए आपको अपनी इन-गेम करेंसी Diamond इस्तेमाल करने होते हैं। यहां देखें रिवॉर्ड्स की लिस्ट। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
Bye Trouble Ring इवेंट में 1 स्पिन की कीमत 20 डायमंड्स है। वहीं, 5 स्पिन की कीमत 100 डायमंड्स है, जो कि अभी आपको महज 90 डायमंड्स में मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
1. Doodle Trouble Bundle
2. Trouble Gang Monster Truck
3. Trouble Night Parachute
4. Universal Ring Token
ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि स्पिन के दौरान आपके पास ज्यादा से ज्यादा यूनिवर्सल रिंग टोकन आ जाते हैं, तो आप एक्सचेंज करके ग्रैंड प्राइज के लिए क्लेम कर सकते हैं।