Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 12, 2024, 11:58 AM (IST)
Free Fire MAX में प्लेयर्स को डायमंड पाने का मौका मिल रहा है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena गेमर्स के लिए एक नया टॉप-अप इवेंट Free Fire MAX Rider लेकर आया है। इसमें प्लेयर्स कम दाम में डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खरीद सकते हैं। साथ ही, डायमंड खरीदने पर उन्हें एक फ्री रिवॉर्ड भी दिया जाएगा। इवेंट सीमित समय के लिए गेम में लाइव है। डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस
Free Fire MAX Rider टॉप-अप इवेंट की शुरुआत 11 मार्च, 2024 से हो गई है। प्लेयर्स इस इवेंट के जरिए डायमंड के साथ-साथ Swaggy V-Steps Emote और Pulse Rider कॉस्ट्यूम बंडल आदि पा सकते हैं। यह इवेंट 11 अप्रैल तक चलेगा। इसका मतलब है कि प्लेयर्स के पास डायमंड और रिवॉर्ड पाने के लिए पूरे एक महीने का समय है। इवेंट में डायमंड्स के कई पैक मिल रहे हैं। सभी की कीमत अलग है और हर पैक में अलग आइटम रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक
इस तरह आप गेम में डायमंड खरीद लेंगे। साथ ही कई आइटम भी अपने नाम कर सकते हैं। बता दें कि डायमंड की गेम में बहुत जरूरत होती है। इसके जरिए ही इन-गेम आइटम खरीदे जा सकते हैं। लक रॉयल इवेंट में स्पिन कर सकते हैं। इस कारण सस्ते में डायमंड पाने का यह मौका हाथ से न जानें दें। और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम