Written By Ashutosh Ojha
Written By Ashutosh Ojha
Edited by Ashutosh Ojha |Published: Dec 20, 2025, 11:09 AM (IST)
अगर आप Free Fire Max खेलते हैं और मुफ्त इनाम पाना चाहते हैं, तो आज के नए Redeem Codes जारी हो चुके हैं। Garena ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया कि हर कोड से क्या इनाम मिलेगा, लेकिन आमतौर पर खिलाड़ी हथियारों की स्किन्स, आउटफिट, क्रेट्स या बाकी कॉस्मेटिक आइटम पा सकते हैं। Redeem Codes हमेशा लंबे समय तक एक्टिव नहीं रहते, इसलिए जल्दी रिडीम करना बेहद जरूरी है। जिन खिलाड़ियों ने पहले भी कोड्स का इस्तेमाल किया है, उन्हें पता है कि कुछ कोड सिर्फ कुछ घंटों के लिए काम करते हैं, जबकि कुछ तुरंत ही खत्म हो जाते हैं।
ध्यान रहे कि हर कोड केवल एक अकाउंट पर एक बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर कोई कोड काम नहीं करता, तो इसका मतलब यह नहीं कि आपने कुछ गलत किया। अधिकांश कोड समय या यूज की संख्या में सीमित होते हैं जैसे ही यह सीमा पूरी हो जाती है, कोड समाप्त हो जाता है और फिर उसे इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
इनाम पाने के लिए आपको Garena की आधिकारिक Rewards Redemption वेबसाइट पर जाना होगा। वहां अपने Free Fire Max अकाउंट से लॉगिन करें, फिर जो कोड है उसे डालें और कन्फर्म करें अगर कोड सही है तो इनाम आपके इन-गेम मेल में आ जाएगा, कभी-कभी इनाम तुरंत मिल जाता है और कभी कुछ घंटे लग सकते हैं। ध्यान दें गेस्ट अकाउंट से कोड रिडीम नहीं हो सकता। आपका Free Fire Max अकाउंट Google, Facebook, Apple ID, X, या VK से लिंक होना चाहिए।
Redeem Codes हर खिलाड़ी के लिए एक बोनस की तरह हैं। कभी-कभी आप शानदार इनाम पा सकते हैं और कभी-कभी कोड काम नहीं करेगा। इसके बावजूद रोजाना कोड चेक करना फायदेमंद होता है। जब कोड काम करता है तो यह बिना डायमंड खर्च किए अतिरिक्त आइटम पाने का आसान तरीका होता है। ध्यान दें कि कुछ कोड क्षेत्र-विशेष हो सकते हैं, इसलिए एक खिलाड़ी के लिए काम करने वाला कोड दूसरे के लिए काम नहीं कर सकता। अगर आप Free Fire Max में नए हैं या रोजाना खेलते हैं तो Redeem Codes आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को और मजेदार बना सकते हैं।