Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jun 15, 2024, 09:06 AM (IST)
Free Fire MAX Redeem Code Today 15 June 2024: फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड प्लेयर्स को कई धमाल आइटम पाने का मौका दे रहे हैं। फ्री रिवॉर्ड पाने का सबसे आसान और अच्छा तरीका रिडीम कोड है। गेमर्स बेसब्री से रिडीम कोड का इंतजार करते हैं ताकि वे बिना डायमंड खर्च किए ही इमोट, गन स्किन, पेट और कैरेक्टर जैसे आइटम पा सकें। इन्हें आमतौर पर इन-गेम स्टोर से खरीदने के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी की जरूरत होती जो कि असली के पैसों से आती है। इस कारण गेमर्स ऐसे मौके की तलाश में रहते हैं, जहां वे फ्री में इन आइटम को पा सकें। और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes Today 21 February 2026: भारतीय सर्वर के कोड रिलीज, फ्री में पाएं फाडू Rewards
वैसे तो लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में आने वाले इवेंट भी प्लेयर्स फ्री रिवॉर्ड देते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें कुछ स्पेसिफिक मिशन पूरे करने पड़ते हैं। साथ ही, कई इवेंट में डायमंड भी खर्च करने होते हैं। वहीं, रिडीम कोड बिना कुछ किए ही फ्री में कई धमाल आइटम देता है। और पढें: Free Fire Max में Deep Aqua Bundle पाने का मौका, Daily Special से ऐसे करें Claim
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये रिडीम कोड नंबर और अक्षर से मिलकर बने होते हैं। हर रीजन के लिए गरेना अलग रिडीम कोड जारी करता है। प्लेयर्स सिर्फ अपने रीजन के लिए आए रिडीम कोड के जरिए फ्री रिवॉर्ड पा सकते हैं। साथ ही, ध्यान रखें कि रिडीम कोड एक्सपायर भी हो जाते हैं। इस कारण इन्हें समय रहते ही रिडीम कर लेना चाहिए। आज के लिए जारी हुए फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड (Free Fire MAX Redeem Code 15 June 2024) यहां बताए गए हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Garena Free Fire Max: आज के कोड से मिल रहे धांसू Rewards, पाने के लिए करें रिडीम
बता दें कि फ्री फायर भारत में बैन है। हालांकि, इसका बेहतर ग्राफिक्स वर्जन अभी भी देश में खेला जा सकता है। रिडीम कोड दोनों के लिए समान होते हैं।