comscore

Free Fire MAX की बैटल में आपकी जीत होगी पक्की, इस्तेमाल करें सबसे ताकतवर कैरेक्टर कॉम्बिनेशन

Free Fire MAX में जीत हासिल करने के लिए कैरेक्टर का सही उपयोग करना बहुत जरूरी है। यहां पर बेस्ट कैरेक्टर कॉम्बिनेशन बताए गए हैं, जो आपके काम आएंगे।

Published By: Ajay Verma | Published: Apr 29, 2025, 02:32 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire MAX में श्रेष्ठ प्लेइंग कैरेक्टर्स की भरमार है, जिनका उपयोग गेमर्स अपनी गेमिंग क्षेली के हिसाब से कर सकते हैं। इसमें कैरेक्टर कॉम्बिनेशन यूज करने की आजादी मिलती है। यानी कि आप एक साथ या टीम के साथ दो कैरेक्टर्स का इस्तेमाल करके गेम में जीत सकते हैं। हम आपको आज Clash Squad के लिए सबसे उत्तम कैरेक्टर कॉम्बिनेशन के बारे में बताने वाले हैं, जिससे Booyah (जीत) हासिल करना बहुत आसान हो जाएगा। आइए जानते हैं… news और पढें: Free Fire Max में Trident Suit Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन हुआ अपडेट

Free Fire MAX Character Combinations

Wukong+Jota+Dasha+Kelly

यह कैरेक्टर कॉम्बिनेशन अग्रेसिव प्लेयर्स के है। वूकॉन्ग से आपको तेज रफ्तार, जोटा से आपकी हेल्थ बढ़ेगी और दाशा से रिकॉइन कम हो जाएगा, जिससे आप सटीक निशाना लगा सकेंगे। कुल मिलाकर कहें, तो आप इस कॉम्बिनेशन का उपयोग करके दुश्मन के स्क्वाड को जल्दी नॉक आउट कर पाएंगे और जीत आपकी टीम के नाम होगी। news और पढें: Free Fire Max में लाइव हुई Mystery Shop, बहुत सस्ते में मिल रहे बंडल और इमोट

Alok+Moco+Hayato

अलोक की पावर स्पीड के साथ एक सर्किल में हीलिंग प्रदान करना है। मोको के जरिए विरोधियों को टैग किया जा सकता है, जिससे स्पॉट करना बहुत आसान हो जाता है और हायातो बुलेट की भेदने की क्षमता को बढ़ा देता है, जिससे दुश्मन को बहुत डैमेज पहुंचता है। इस कॉम्बिनेशन से आप खुद का बचाव करने के साथ विरोधी को बाहर कर सकते हैं। news और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes: जारी हुए नए कोड, मुफ्त में पाएं Diamond और Skins!

Luna+Rafael+Orion

लूना फायरिंग रेट में इजाफा करने और राफेल बुलेट की आवाज को कम करने में सक्षम है। वहीं, Orion एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन लेयर बनाता है। इस घातक कॉम्बिनेशन के साथ टीम फ्री फायर मैक्स में दुश्मन को आसानी से धूल चटा सकती है। इनके उपयोग से जीतने की संभावना 99 प्रतिशत हो जाएगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

K+Laura+Maxim+Antonio

यह बहुत बैलेंस्ड कैरेक्टर कॉम्बिनेशन है। Laura विरोधियों के स्टेप मॉनिटर करने में सक्षम है, जबकि Antonio शील्ड पॉइंट बढ़ाने और Maxim मेडिकल किट जल्दी कंज्यूम करता है। इससे आपके स्क्वाड को समय पर हीलिंग मिलेगी और दुश्मन को मार गिराना भी आसान हो जाएगा।