Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 03, 2026, 09:33 AM (IST)
Free Fire Max में वेपन स्किन लवर्स के लिए स्पेशल Evo Vault इवेंट आ गया है। इस खास इवेंट में Demonic Grin जैसी अल्ट्रा-प्रीमियम गन स्किन मिल रही हैं। इनके उपयोग से गन की पावर बढ़ती है। साथ ही, यूनीक लुक मिलता है। इन स्किन के अलावा इवेंट से गोल्ड रॉयल वाउचर, क्रेट और टैक्टिकल मार्केट जैसे आइटम को भी अनलॉक किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
फ्री फायर मैक्स का इवो वॉल्ट लक रॉयल इवेंट है। इसमें Platinum Divinity से लेकर Demonic Grin स्किन तक मिल रही है। इनके साथ इवेंट में Universal Evo Token Crate, लक रॉयल-गोल्ड रॉयल वाउचर, टीम बूस्टर और सुपर लैग पॉकेट दी जा रही है, जिन्हें स्पिन करके अनलॉक किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
फ्री फायर मैक्स के इवो वॉल्ट इवेंट में स्पिन करके रिवॉर्ड्स को क्लेम किया जा सकता है। इस इवेंट में एक बार स्पिन करने के लिए आपको 20 डायमंड यूज करने होंगे। वहीं, 5 बार स्पिन करने के लिए 90 डायमंड का उपयोग करना होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस इवेंट में स्पिन के अलावा एक्सचेंज करके भी ऊपर बताए गए रिवॉर्ड को पाया जा सकता है। इसके लिए टोकन को एक्सचेंज करना होगा। 5 टोकन के बदले ड्रीब्रेकर, ग्रीन फ्लेम ड्रैको और प्लेटिनम डिविनिटी स्किन मिल रही है।
फ्री फायर मैक्स का इवो वॉल्ट इवेंट हाल ही में लाइव हुआ है। यह गेमर्स के लिए अगले 29 दिन तक लाइव रहेगा। इस दौरान स्पिन करके बंपर रिवॉर्ड्स अनलॉक किए जा सकते हैं।