Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 14, 2025, 09:43 AM (IST)
Free Fire Max में गेमर्स की दिवाली को खास बनाने के लिए दिवाली 2025 (Diwali 2025) सेक्शन को लाया गया है। इस स्पेशल फेस्टिव सेक्शन में अलग-अलग प्रकार के गेमिंग इवेंट लाइव किए गए हैं। इनमें से एक Iconic Voicelines है। इसमें शानदार वॉइस लाइन मिल रही हैं, जिन्हें बिना डायमंड के पाया जा सकता है। आइए इस गेमिंग खबर में जानते हैं नए दिवाली इवेंट और रिवॉर्ड पाने का पूरा तरीका विस्तार से… और पढें: Free Fire Max में Wooden Cabin ग्लू वॉल स्किन करें Claim, Daily Special लाया मौका
Free Fire Max में एक्टिव Iconic Voicelines टास्क बेस्ड इवेंट है। इस स्पेशल फेस्टिवल इवेंट में Iss Team Ka Gunda Mai Hu से लेकर लोडआउट लूट क्रेट तक दी जा रही है। इसके साथ Ice and Fire कार्ड भी मिल रहा है। आपको बता दें कि इस इवेंट को 10 अक्टूबर को लाइव किया गया था। यह गेमर्स के लिए 21 अक्टूबर तक जारी रहेगा। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
1. Iss Team Ka Gunda Mai Hu Voiceline
2. Rite Me Hum Tumhare Baap Lagte Hai Voiceline
3. Hey Who’s Bubbling like Rude Guy Voiceline
1. Random Loadout Loot Crate
2. Ice & Fire Card
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि यह टास्क इवेंट है। इसमें मिलने वाले सभी रिवॉर्ड्स को टास्क पूरा करके पाया जा सकत है। यहां आपको उन ही टास्क के बारे में बताया गया है :-
1. पहली वॉइस लाइन को पाने के लिए आपको गेम में तीन बार लॉग-इन करना होगा।
2. 5 बार लॉग-इन करने पर आपको दूसरी वॉइस लाइन मिलेगी।
3. 7 बार लॉग-इन करने पर तीसरी वॉइस लाइन को क्लेम किया जा सकता है।
4. 1 बार लॉग-इन करने पर लोडआउट लूट क्रेट और आइस एंड फायर कार्ड मिल रहा है।