Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 19, 2025, 04:59 PM (IST)
Free Fire MAX OB49 Update के साथ गेम में प्लेयर्स को कई बदलाव देखने को मिलेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोकप्रिय बैटल रॉयल को और भी मजेदार बनाने के लिए डेवलपर Garena हर महीने एक अपडेट लेकर आता है। अपडेट के साथ गेम में कई बदलाव किए जाते हैं। पुराने कैरेक्टर और गन की पावर में भी बदलाव देखने को मिलते हैं। साथ ही, गेम में नए-नए कॉस्मेटिक आइटम और फीचर्स भी आते हैं। इतना ही नहीं, अपडटे अपने साथ कई इवेंट्स भी लाता है। फरवरी के अंत में Free Fire MAX OB48 Update रिलीज किया जा चुका है। अब यूजर्स को अगले अपडटे का इतंजार है। आइये, जानें कब आएगा अगला अपडेट। और पढें: Free Fire Max Diamonds: नया Top-up इवेंट शुरू, 1000 डायमंड्स खरीदने पर मिलेंगे 2000 डायमंड्स, जानें कैसे
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Free Fire MAX OB49 Update को गरेना 21 मई, 2025 को रिलीज किया जा सकता है। ध्यान रखें कि अभी गरेना ने रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है। और पढें: Free Fire Max में Street Savvy Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन से हाफ रेट में करें Claim
OB49 अपडेट के से संबंधित सामने आई लीक में बताया गया है कि गेम के मैप और वेपन से लेकर मोड तक, कई चीजों मं बड़े बदलाव किए जाएंगे। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 20 April 2026: मुफ्त में मिलेंगे Diamonds, Gold और रेयर स्किन! जल्दी करें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपडेट रिलीज होने से पहले एडवांस सर्वर लाइव होता है। इसे टेस्टिंग के तौर पर लाया जाता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कुछ चुनिंदा प्लेयर्स को एक एक्टिवेशन कोड मिलता है। उसके बाद प्लेयर्स एडवांस सर्वर के जरिए अपडेट के साथ आने वाले नए फीचर्स को यूज करके फीडबैक दे सकते हैं।
हाल में आए अपडेट के साथ गेम में नए Oscar नाम के कैरेक्टर की एंट्री हुई है। साथ ही, गेम में कई नए वेपन्स को भी लाया गया है। MyZone के साथ गेमप्ले में काफी शानदार इम्प्रूवमेंट्स किए गए हैं।
नए कैरेक्टर के पास Valiant Dash नाम की एबिलिटी है। यह ग्लू वॉल के पीछे दुश्मन को डैमेज पहुंचाता है।