comscore

Free Fire MAX OB49 Update के साथ आएगा Solara Map, जानें क्या होगा खास

Free Fire MAX OB49 Update के साथ प्लेयर्स को एक नया मैप solara देखने को मिलेगा। प्लेयर्स को इस मैप में कई खास स्पॉट मिलेंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 23, 2025, 03:37 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire MAX OB49 Update के साथ प्लेयर्स को गेम में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। गरेना ने Free Fire MAX OB49 Update Advance सर्वर के लिए रजिस्ट्रेशन भी लाइव कर दिए हैं। प्लेयर्स इसके लिए रजिस्ट्रेशन करके एक्टिवेशन कोड पा सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अपडेट 16 मई, 2025 को लाइव होगा। अपडेट के आने से पहले ही इसमें आने वाले नए मैप की जानकारी सामने आ गई है। आइये, डिटेल में जानते हैं। news और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire MAX OB49 Update New Map

Free Fire MAX OB49 Update के साथ गरेना नया मैप Solara लाने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, फ्री फायर मैक्स सोलारा मैप में एक आकर्षक कंट्रास्ट देखने को मिलेगा। यह बरमूडा, बरमूडा रिमास्टर्ड, कालाहारी, पर्गेटरी, अल्पाइन और नेक्स्टेरा के बाद आने वाला खेल में सातवां मैप होगा। news और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मैप प्लेयर्स को मजेदार गेमिंग एक्सपीरियंस देगा। सोलारा मैप में पहली बार एंट्री करने के बाद प्लेयर्स अगली जेनरेशन के एसथेटिक्स को एक्सपीरियंस कर सकते हैं। वे हरी-भरी घाटियों को भूमिगत बंकरों की नियॉन रोशनी से मिलते हुए देख सकते हैं। इसमें छिपी हुई गुफाओं के अंदर शांत झरनों से लेकर प्रयोगशालाओं के खामोश अवशेषों तक का वातावरण बदलता है। इस मैप में कई मजेदार लोकेशन भी हैं। news और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

मैप के मजेदार स्पॉट

  • Thunder Zone: थंडर जaन एक हाई दांव, हाई रिवॉर्ड वाला हॉटस्पॉट है, जो अच्छी लूट और गेम एक्शन देता है।
  • नेबुला पोर्ट: यह संसाधनों से भरपूर एक बंदरगाह है, जिसमें क्लोज रेंज फाइट के बारे में जानकारी की जरूरत होती है।
  • कैन्यन लैब एक रिसर्च सुविधा है, जिसमें कई रहस्य और लूट छिपी है। इसके लिए सावधानीपूर्वक नेविगेशन और दुश्मन के बारे में पता होना जरूरी है।
  • खुले मैदान भी मैप का हिस्सा हैं। इसमें बड़े और खुले हुए ये क्षेत्र लंबी दूरी की मुठभेड़ों के लिए अच्छे हैं।
  • चट्टानें और ऊंचे मैदान भी मैप के जरूरी और अच्छे हिस्सों में से एक है। यहां पर स्ट्रेटिडिक सोने की खदानें होंगी, जो बेहतर दृश्यता देंगी।