Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Nov 11, 2024, 09:58 AM (IST)
Free Fire Max में कैरेक्टर, वेपन स्किन, पेट, इमोट और ग्लू वॉल जैसे गेमिंग आइटम खरीदने के लिए ज्यादा डायमंड खर्च करने पड़ते हैं। यही वजह है कि ज्यादातर प्लेयर्स खरीदारी करने से कतराते हैं। ऐसे ही गेमर्स के लिए अब गेम में Mystery Shop आ गई है, जिसमें एक्लूसिव बंडल, बोयाह कार्ड, लूट बॉक्स और बॉटम आदि बहुत सस्ते में मिल रहे हैं। और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू
फ्री फायर मैक्स की मिस्ट्री शॉप अगले 6 दिन तक लाइव रहेगी। इस दौरान प्लेयर्स को ड्रॉ करने पर तय डिस्काउंट कूपन मिलेगा। इसका उपयोग वे स्टोर में मिलने वाले प्रीमियम बंडल, बोयाह कार्ड, बॉटम, शर्ट और ग्लू वॉल स्किन कम डायमंड में खरीद सकेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें ड्रॉ करने के लिए डायमंड यूज नहीं करने पड़ेंगे। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम
मिस्ट्री शॉप में महिला खिलाड़ियों के लिए फीमेल बंडल भी मिल रहा है। हालांकि, मेल से फीमेल बंडल के बीच स्विच करने के लिए 10 डायमंड का इस्तेमाल करना होगा। और पढें: Free Fire Max में AK47 Unicorn Rage (Golden Era) गन स्किन पाएं फ्री, AKX VSS Ring इवेंट शुरू
गेम मेकर गरेना का मानना है कि इस तरह के इवेंट से गेमर्स को अल्ट्रा प्रीमियम आइटम पाने का मौका मिलता है, जिससे उन्हें गेम में जीतने में बहुत मदद मिलती है और उनका अनुभव भी बेहतर होता है।