comscore

Free Fire Max में बिल्कुल फ्री मिल रही Golden Roar-Star Soul स्किन, पाने के लिए करें ये काम

Free Fire Max Mission प्लेयर्स के लिए आ गए हैं। इन्हें पूरा करके आप फ्री में Golden Roar और Aurora Oni वेपन स्किन पा सकते हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Sep 23, 2024, 11:21 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max में कैरेक्टर, ग्लू वॉल और पेट जैसे तमाम आइटम मिलते हैं। इनका इस्तेमाल करके गेम में जीत दर्ज की जा सकती है। इन्हें पाने के लिए आमतौर पर Diamonds का इस्तेमाल करना पड़ता है। हालांकि, कई तरीके हैं, जिनसे इन गेमिंग आइटम को मुफ्त में प्राप्त किया जा सकता है। इन ही में से एक है Mission। news और पढें: Free Fire Max Redeem Codes: इंतजार खत्म, जारी हुए लेटेस्ट रिडीम कोड, फ्री में करें बंपर रिवॉर्ड्स क्लेम

Free Fire Max Mission

फ्री फायर मैक्स में समय-समय पर मिशन लाइव होते हैं। इन्हें पूरा करके शानदार गेमिंग आइटम हासिल किए जा सकते हैं। हम आपको आज इस खबर में हाल ही में लाइव हुए मिशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको फ्री में Star Soul, Golden Roar और Aurora Oni वेपन स्किन पाने का मौका मिलेगा। news और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: आज के कोड से कैरेक्टर समेत मिल रहा बहुत कुछ, ऐसे करें रिडीम

  • मिशन पहला – BR, CS और Lone Wolf मोड में एक मैच खेलना होगा।
  • मिशन दूसरा – BR, CS और Lone Wolf मोड में तीन मैच खेलने होंगे।
  • मिशन तीसरा – BR, CS और Lone Wolf मोड में पांच मैच खेलने होंगे।
  • मिशन चौथा – BR, CS और Lone Wolf मोड में सात मैच खेलने होंगे।
  • मिशन पांचवा – BR, CS और Lone Wolf मोड में 20 मैच खेलने होंगे।

news और पढें: Free Fire Max में Trident Suit Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन हुआ अपडेट

ऊपर बताए गए टास्क को पूरा करने पर शाइनी स्टोन टोकन के साथ धांसू वेपन स्किन मिलेंगी। इसके अलावा, आप एक्सचेंज स्टोर में जाकर 60 टोकन एक्सचेंज करके स्टार सोल, गोल्डन रोर और ऑरा ओनी स्किन पा सकते हैं। इन स्किन से वेपन का डैमेज रेट और मैगजीन साइज बढ़ जाएगा, जिससे विरोधियों को नॉक आउट करने में आसानी होगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

मिशन के लिए फॉलो करें ये प्रोसेस :-

1. अपने फोन में फ्री फायर मैक्स ओपन करें।
2. होम स्क्रीन पर नजर आ रहे इवेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
3. यहां आपको फ्री गन डेली मिशन सेक्शन दिखाई देगा।
4. यहां टास्क पढ़कर पूरा करें।
5. इसके बाद दोबारा डेली मिशन सेक्शन में आकर क्लेम बटन पर क्लिक करें।
6. इस तरह सारे टास्क पूरे करने के बाद आपको वेपन स्किन रिवॉर्ड के तौर पर मिल जाएगी।