Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jun 17, 2025, 10:28 AM (IST)
Free Fire Max शानदार बैटल रॉयल मोबाइल गेम है। इसमें अपने कैरेक्टर को कस्टामाइज करने के लिए वेपन स्किन, बंडल, इमोट, पेट और आउटफिट जैसे आइटम मिलते हैं। इन्हें गेम मिलने वाली करेंसी डायमंड खर्च करके अनलॉक किया जा सकता है। हालांकि, अधिकतर गेमर्स इन आइटम को खरीदने के लिए ज्यादा Diamond इस्तेमाल नहीं करते हैं, क्योंकि ये असली पैसों के आते हैं और लिमिटेड होते हैं। यही वजह है कि गेम मेकर Garena मेंबरशिप प्लान ऑफर करता है, जिसे खरीदने पर अतिरिक्त डायमंड बोनस के तौर पर मिलते हैं। और पढें: Free Fire Max में Trident Suit Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन हुआ अपडेट
Free Fire Max Membership को स्पेशली गेमर्स के लिए लाया गया है। इसके तहत तीन प्लान Weekly Lite, Weekly और Monthly पैक को उतारा गया है। इनकी कीमतें क्रमश: 50 रुपये, 159 रुपये और 799 रुपये है। इन सभी में एक्सट्रा डायमंड रिवॉर्ड के रूप में दिए जा रहे हैं। और पढें: Free Fire Max में लाइव हुई Mystery Shop, बहुत सस्ते में मिल रहे बंडल और इमोट
सबसे पहले वीकली लाइट प्लान की बात करें, तो इसे 50 रुपये खर्च करके खरीदा जा सकता है। इसमें 20 डायमंड इंस्टेंट रिवॉर्ड के साथ 7 दिन रोजाना 10 डायमंड दिए जाएंगे। इस तरह आपको कुल 90 डायमंड मिलेंगे। वहीं, वीकली प्लान को चुनने पर 200 डायमंड इंस्टेंट ईनाम के साथ रोज 35 डायमंड मिलेंगे। इससे आप 159 रुपये में कुल 445 डायमंड पा सकेंगे। और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes: जारी हुए नए कोड, मुफ्त में पाएं Diamond और Skins!
यह मेंबरशिप का सबसे महंगा प्लान है। इसकी कीमत 799 रुपये है। इसे लेने पर 30 दिन तक रोज 50 डायमंड मिलेंगे। साथ ही, 1000 इंस्टेंट डायमंड भी दिए जाएंगे। कुल डायमंड की बात की जाएं, तो इस प्लान को चुनने पर 2500 डायमंड मिलेंगे। गेम डेवलपर गरेना का मानना है कि इन प्लान को अपनाने से गेमर्स को कभी डायमंड की कमी नहीं होगी और वे अपनी पसंद के गेमिंग आइटम पा सकेंगे।
मेंबरशिप खरीदने के लिए यहां बताए गए स्टेप फॉलो करें :
1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लें।
2. होम स्क्रन के टॉप में बने कार्ड आइकन पर टैप करें।
3. अपकी स्क्रीन पर मेंबरशिप सेक्शन ओपन हो जाएगा।
4. यहां से आप अपने बजट के अनुसार तीनों मेंबरशिप में से किसी एक को चुनकर खरीद सकते हैं।