Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Dec 16, 2024, 09:41 AM (IST)
Free Fire Max में इस समय कई लक रॉयल इवेंट चल रहे हैं, जिनमें Aurora’s Royale और Evo Vault आदि शामिल हैं। इन सभी में एक्सक्लूसिव वेपन स्किन मुख्य रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहे हैं। इन से गन की ताकत बढ़ेगी और ज्यादा किल निकालने में आसानी होगी। यदि आप भी प्रीमियम वेपन स्किन पाना चाहते हैं, तो हम आपको स्किन पाने का पूरा तरीका बताएंगे। आइए नीचे विस्तार से जानते हैं… और पढें: Free Fire Max Diamond: गेम में Romance Top-up इवेंट शुरू, G36 Thorned Romance गन स्किन फ्री
Free Fire Max में Evo Access, Evo Vault और Aurora’s Royale इवेंट जारी हैं। इनमें क्रमश: Ultimate Achiever, Blue Flame Draco और Aurora’s Holler स्किन मिल रही है। इन तीनों स्किन को पाने के लिए डायमंड के साथ पैसे खर्च करने होंगे। और पढें: Free Fire Max में आया नया इवेंट, Heart Attack इमोट समेत मिल रहा काफी कुछ
सबसे पहले इवो एक्सेस की बात करें, तो इसमें प्लेयर्स 3,7 और 30 दिन की वैधता वाले पास खरीदकर अल्टीमेट अचीवर स्किन के साथ-साथ फ्री पेट, कैरेक्टर पैक और ई-बैज जैसे आइटम पा सकते हैं। इसकी कीमत 70, 100 और 290 रुपये है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today 18 February 2026: फ्री मिल रहे डायमंड, स्किन और पेट आज, ऐसे करें क्लेम
इवो वॉल्ट और Aurora’s Royale में स्पिन करके स्किन को पाया जा सकता है। इन दोनों इवेंट में क्रमश: 1 बार स्पिन करने के लिए 20 डायमंड और 15 डायमंड लगेंगे। वहीं, 10 से अधिक बार स्पिन करने के लिए 200 डायमंड और 150 डायमंड का उपयोग करना होगा।
इन तीनों में इवेंट्स में गन स्किन के अलावा वेपन लूट क्रेट, बॉनफायर, आर्मर और सप्लाई क्रेट जैसे आइटम्स भी मिल रहे हैं। इसके अलावा, स्पेशल टोकन भी दिए जा रहे हैं, जिन्हें रिडीम करके भी स्किन पाई जा सकती हैं।
फ्री फायर मैक्स में इवेंट्स को लाइव करने का मुख्य उद्देश्य गेमर्स तक प्रीमियम एवं एक्सक्लूसिव स्किन पहुंचाना है। इससे उनका गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा और अधिक किल निकालने में आसानी होगी।