Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Dec 12, 2023, 10:30 AM (IST)
Free Fire MAX में एक नया इवेंट Last Man Standing लाइव हो गया है। इसमें प्लेयर्स को Punkster Skyboard जैसे कई शानदार रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के डेवलपर Garena ने इस इवेंट के जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए कुछ टास्क रखे हैं। प्लेयर्स उन टास्क को पूरा कर ही रिवॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। यह इवेंट सीमित समय के लिए गेम में आया है। इस कारण प्लेयर्स को जल्द से जल्द इसका लाभ उठा लेना चाहिए। डिटेल के लिए आगे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
Free Fire MAX में Last Man Standing इवेंट 8 दिसंबर, 2023 को ही गेम में लाइव हो गया है। यह 14 दिसंबर तक गेम में उपलब्ध रहेगा। इसमें प्लेयर्स को स्पेसिफिक समय के लिए गेम में सर्वाइव करना होगा। उसके बाद ही वे रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर पाएंगे। रिवॉर्ड और टास्क लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
इसका मतलब है कि प्लेयर्स कुल 280 मिनट गेम में सर्वाइव करके सभी रिवॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। ऐसा कर पाना किसी भी प्लेयर के लिए कठिन नहीं है। ये टास्क इवेंट के लिए तय की गई समय सीमा तक किया जा सकता है। प्लेयर्स के लिए ये अच्छा मौका है। इवेंट में मिल रहे आइटम को इन-गेम स्टोर से खरीदने पर कई डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करने पड़ते हैं। और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू
रिवॉर्ड पाने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में फ्री फायर मैक्स ओपन करें।
उसके बाद स्क्रीन पर लेफ्ट साइड में आ रहे इवेट सेक्शन पर क्लिक कर दें।
यहां से Last Man Standing इवेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
ऐसा करते ही इवेंट में मिल रहे सभी रिवॉर्ड की लिस्ट आपके सामने स्क्रीन पर आ जाएगी।
आप जिस रिवॉर्ड के लिए क्लेम करना चाहते हैं, उसके सामने दिए गए क्लेम बटन पर क्लिक कर दें।