Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 30, 2025, 09:06 AM (IST)
Free Fire Max में नए Faded Wheel इवेंट की एंट्री हो गई है। इस शानदार इवेंट से धांसू जेकेटी 48 नंबर 1 इमोट फ्री में पाने का मौका मिल रहा है। इसका उपयोग दुश्मन को नॉक आउट करने और मैच जीतने का जश्न मनाने के लिए किया जा सकता है। इसमें क्लासी म्यूजिक सुनने को भी मिलता है। इसके अलावा, इवेंट में क्यूब फ्रैगमेंट, लूट बॉक्स और पेट फूड जैसे गेमिंग आइटम भी रिवॉर्ड के रूप में दिए जा रहे हैं। आइए आपको यहां बताते हैं कि कैसे नए इवेंट से प्राइज पाए जा सकते हैं… और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
फ्री फायर मैक्स के फेडेड व्हील इवेंट को आज जारी किया गया है। यह अगले 10 से 15 दिन लाइव रहेगा। इस दौरान गेमर्स डायमंड का उपयोग करके स्पिन कर सकते हैं। हर स्पिन के बाद निश्चित तौर पर रिवॉर्ड मिलेगा, जो आपकी किस्मत पर निर्भर करेगा। नीचे इवेंट में मिलने वाले रिवॉर्ड की पूरी लिस्ट दी गई है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
गरेना के Faded Wheel इवेंट में स्पिन करने के लिए गेमर्स को सबसे पहले उन आइटम का चयन करना होगा, जिन्हें वे पाना नहीं चाहते हैं। अब वो आइटम रिवॉर्ड सेक्शन से हट जाएंगे और स्क्रीन पर स्पिन बटन दिखाई देने लगेगा। इसमें एक बार स्पिन करने के लिए 9 डायमंड खर्च करने होंगे। यदि गेमर और स्पिन करना चाहते हैं, तो उन्हें ज्यादा डायमंड इस्तेमाल करने होंगे। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम