Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Feb 18, 2026, 11:25 AM (IST)
Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी है। गेम में Emote Royale इवेंट लाइव हो गया है, जिसे लव (Love) थीम दी गई है। इसमें ग्रैंड प्राइज के तौर पर शानदार इमोट दिए जा रहे हैं, जिनसे आप अपने पार्टनर के साथ गेम खेलते हुए प्यार दर्शा सकते हैं। इसके अलावा, इवेंट से आउटफिट, प्रीमियम स्किन वाली वेपन लूट क्रेट और सुपर लैग पॉकेट जैसे आइटम को क्लेम करने का मौका मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today 18 February 2026: फ्री मिल रहे डायमंड, स्किन और पेट आज, ऐसे करें क्लेम
Free Fire Max का इमोट रॉयल एक लक रॉयल इवेंट है। इसमें मिल रहे रिवॉर्ड्स को स्पिन करके अनलॉक किया जा सकता है। अगर आप इस इवेंट में इंटरेस्टेड हैं और रिवार्ड अपने नाम करना चाहते हैं, तो हम आपको यहां इवेंट से जुड़ी पूरी डिटेल देंगे और स्पिन करने का प्रोसेस भी बताएंगे। आइए जानते हैं… और पढें: Free Fire Max में Moon Flip Emote के साथ पाएं जबरदस्त एक्शन, सिर्फ 99 डायमंड्स होंगे खर्च
और पढें: Free Fire Max में फ्री Skyboard-Season Of Love पाने का मौका आज, ऐसे करें अनलॉक
Heart Attack
What a Match
Couch For Two
Love Me, Love Me Not
Magical Fox (Top)
Space Solider (Top)
Meow Pro Pitcher (Bottom)
Trendy Diver (Bottom)
Glacier Devil Hunter (Head)
Ruby Bride and Scarlet Weapon Loot Crate
Frenzy Bunny Weapon Loot Crate
Silent Eye Weapon Loot Crate
Old Fashioned Weapon Loot Crate
Team Booster
Enhance Hammer
Super Leg Pocket
खबर में ऊपर बताए गए रिवॉर्ड्स को पाने के लिए इमोट रॉयल इवेंट में स्पिन करना होगा। इसमें एक बार स्पिन करने के लिए 20 डायमंड खर्च करने होंगे। वहीं, इवेंट में 5 बार स्पिन करने के लिए 90 डायमंड का इस्तेमाल करना होगा।
1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स ओपन कर लीजिए।
2. होम स्क्रीन पर बने स्टोर टैब पर क्लिक कीजिए।
3. यहां आपको इमोट रॉयल इवेंट दिखाई देगा, उस पर टैप करिए।
4. आपकी स्क्रीन पर इवेंट ओपन होगा।
5. नीचे की ओर स्पिन बटन दिखाई देंगे।
6. अब स्पिन बटन दबाएं।
7. इसके बाद स्पिन की प्रक्रिया होगी और रिवॉर्ड अनलॉक हो जाएगा।