Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jul 11, 2024, 10:55 AM (IST)
Free Fire MAX खेलने वाले प्लेयर्स हमेशआ अपनी रैंक बढ़ाने में लगे रहते हैं। गेमर्स को जल्द रैंक बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा किल्स हासिल करने होंगे। इसके लिए उन्हें एक अच्छी स्ट्रेटजी बनानी होगी। साथ ही, प्लेयर्स को इस बात का भी ध्यान रखान होगा कि किस गेम के लिए कौन सी गन यूज करनी है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes 15 February 2026: Diamonds-Emote पाएं फ्री, आ गए आज के नए कोड्स
हालांकि, कई बार प्रो प्लेयर्स भी कई ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जो उन पर भारी पड़ जाती हैं। आज हम ऐसी ही कुछ गलतियां के बारे में बताने वाले हैं, जो प्लेयर्स को रैंक बढ़ाते समय नहीं करनी चाहिए। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे दाम में मिल रहा शानदार Evil Slayer बंडल, अनलॉक करने का सुनहरा मौका
फ्री फायर मैक्स में कई बार प्लेयर्स को किल हासिल करने की इतनी जल्दी होती है कि वे दुश्मन को देखते ही हमला कर देते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं करना चाहिए। यह उनकी बड़ी गलती होती है। आप जल्दी में दुश्मन को तो देख लेते हैं, लेकिन उनके टीम वालों को देखना भूल जाते हैं और जब आप तेजी से दुश्मन की तरफ बढ़ रहे होते हैं तो उसके साथी आपको निशाना बना लेते हैं। इससे आपकी रैंक बढ़ने की वजह कम हो जाती है। इस कारण रैंक पुश करते समय आपको ध्यान से आगे बढ़ाना चाहिए। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes: इंतजार खत्म, जारी हुए लेटेस्ट रिडीम कोड, फ्री में करें बंपर रिवॉर्ड्स क्लेम
इस लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में सही गन सिलेक्ट करना प्लेयर्स के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। खासतौर पर तब, जब आप अपनी रैंक पुश करना चाहते हों। प्लेयर्स को दुश्मनों पर हमला करने के लिए अच्छा गन कॉम्बिनेशन सिलेक्ट करना चाहिए। उन्हें दो गन में से एक क्लोज रेंज और दूसरी लॉन्ग रेंज गन सिलेक्ट करनी चाहिए। अगर आप दोनों शॉटगन्स उठाते हैं तो दुश्मन आप पर भारी पड़ सकता है। आपको शॉटगन के साश मशीन गन या असॉल्ट राइफल्स का यूज करना चाहिए।
Free Fire MAX में जीत के लिए रोटेशन अहम रोल निभाता है। इस कारण प्लेयर्स को सेफ जोन में जाने के लिए रोटेशन का सही रास्ता सिलेक्ट करना चाहिए। अगर गलती से भी आप खतरनाक जगह पर चले जाएंगे तो दुश्मन का शिकार हो सकते हैं। इस कारण रोटेशन करते समय आपकी काफी ध्यान रखना होगा।