Published By: Mona Dixit | Published: Apr 05, 2023, 01:33 PM (IST)
Free Fire MAX में इस समय कई इवेंट चल रहे हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena अपने प्लेयर्स के एक नये टॉप-अप इवेंट लेकर आया है। इसमें प्लेयर्स को सस्ते में डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खरीदने का मौका मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस
इतना ही नहीं, गेमर्स कम दाम में डायमंड खरीदने के साथ-साथ धमाल आइटम भी रिवॉर्ड के तौर पर पा सकते हैं। यही कारण कि गेमर्स हमेशा इन टॉप-अप इवेंट की तलाश में रहते हैं ताकि वे डायमंड के साथ-साथ रिवॉर्ड भी अपने अकाउंट में शामिल कर सकें। आइये, इस इवेंट के जरिए डायमंड और रिवॉर्ड पाने का तरीका जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में AK47 Unicorn Rage (Golden Era) गन स्किन पाएं फ्री, AKX VSS Ring इवेंट शुरू
फ्री फायर मैक्स में नया Glee Top-Up इवेंट आज यानी 5 अप्रैल से लाइव हो गया है और यह गेम में 11 अप्रैल, 2023 तक लाइव रहेगा। इसमें प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर लूट बॉक्स स्किन और रेयर इमोट दिए जा रहे हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा KO Night Burn Bundle और Volcanic Furry स्किन, जानें कैसे करें क्लेम
इस बार डायमंड टॉप-अप करके प्लेयर्स फ्री में Golden Seat Loot Box और Flex Emote पा सकते हैं। दोनों आइटम पाने के लिए उन्हें एक तय संख्या में डायमंड खरीदने होंगे। ये दोनों कॉस्मेटिक आइटम गेम को मजेदार बनाने के लिए साथ-साथ प्लेयर्स को जीत दिलाने में भी मदद करते हैं। इस वजह से उन्हें इन आइटन को फ्री में पाने का यह शानदार मौका अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।
इसका मतलब है कि प्लेयर्स कुल 300 डायमंड खरीदकर दोनों रिवॉर्ड के लिए क्लैम कर सकते हैं। 240 रुपये में डायमंड का एक सेट खरीदने से प्लेयर्स के अकाउंट में 300 डायमंड और दो धांसू आइटम जुड़ जाएंगे। यह डील बहुत ही शानदार है।
रिवॉर्ड का क्लैम करने के बाद प्लेयर्स लूट बॉक्स को वॉल्ट टैब के सेक्शन से पा सकते हैं। इमोट को वॉल्ट टैब के इमोट सेक्शन से पाया जा सकता है।