Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Nov 12, 2025, 09:53 AM (IST)
Free Fire Max में नए FFWS 2025 रिंग इवेंट एंट्री मारी है। इस खास इवेंट में हिस्सा लेकर आज Will Of Fire और FFWS 2025 जीते जा सकते हैं। इसके साथ वेपन स्किन भी क्लेम करने का चांस मिल रहा है। इतना ही नहीं लेटेस्ट गेमिंग इवेंट से स्पेशल टोकन भी क्लेम किए जा सकते हैं। बता दें कि गरेना का मानना है कि इस तरह के गेमिंग इवेंट से प्लेयर्स रेयर व एक्सक्लूसिव आइटम मुफ्त में पा सकते हैं। इससे डायमंड की बचत होती है और गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होता है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
Free Fire Max का FFWS 2025 Ring Event आज लाइव हुआ है। यह अगले 11 दिन 9 घंटे तक चलेगा। इस बीच गेमर्स स्पिन करके Will Of Fire और FFWS 2025 बंडल को अनलॉक कर सकते हैं। इसके साथ FFWS Will Of Fire गन स्किन, Universal Ring Token और Will Of Fire व्हीकल स्किन को भी पाया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
इस गेमिंग इवेंट में स्पिन करके शानदार रिवॉर्ड पाए जा सकते हैं। इसमें एक दफा स्पिन करने के लिए 20 डायमंड खर्च करने होंगे। पांच बार स्पिन करने के लिए 90 डायमंड का इस्तेमाल करना होगा।
1. अपने फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लीजिए।
2. होम स्क्रीन पर बने स्टोर सेक्शन में जाएं।
3. यहां आपको टॉप पर FFWS 2025 Ring इवेंट मिलेगा, उस पर टैप कीजिए।
4. नीचे बने स्पिन बटन पर क्लिक कर दीजिए।
5. इसके बाद स्पिन होगा और आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस इवेंट में अगर स्पिन करने पर आपको बंडल नहीं मिला है, तो आप रिंग टोकन को एक्सचेंज करके भी बंडल क्लेम कर सकते हैं।