Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 13, 2025, 01:14 PM (IST)
Free Fire Max में गेमर्स के लिए खास ‘The Undying Trails’ इवेंट चल रहा है। इस स्पेशल इवेंट में Detonating Clay Bird, गोल्ड कॉइन और प्रीमियम Scythe-Triple Bladed Scythe मुख्य ईनाम के तौर पर दिया जा रहा है। इसके अलावा, लक रॉयल वाउचर भी मिल रहे हैं। इनके जरिए आप धमाकेदार व रेयर आइटम पा सकते हैं। अगर आप भी इन सभी आइटम को क्लेम करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। हम आपको इवेंट से रिवॉर्ड पाने का पूरा प्रोसेस विस्तार से बताएंगे। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
फ्री फायर मैक्स का The Undying Trails एक टास्क बेस्ड इवेंट है। इसमें Scythe-Triple Bladed Scythe, Gold Coins और Luck Royale Voucher मिल रहा है, जिन्हें टास्क पूरा करके पाया जा सकता है।
और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
गेमिंग इवेंट में 4 रिंग बदलकर 3 लक रॉयल वाउचर पाए जा सकते हैं, जबकि 6 रिंग एक्सचेंज करने पर Scythe-Triple Bladed Scythe मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
1. सबसे पहले एंड्रॉइड फोन में Free Fire Max ओपन कर लें।
2. इवेंट सेक्शन में जाएं।
3. यहां आपको टॉप पर Ninja War सेक्शन मिलेगा, उस पर टैप करें।
4. यहां से The Undying Trails इवेंट में एंटर करें।
5. टास्क पढ़कर गेम में पूरा करें और दोबारा इस सेक्शन में आएं।
6. क्लेम बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।
बता दें कि इस तरह के खास टास्क बेस्ड इवेंट को प्लेयर्स के लिए जारी किया जाता है। इनसे गेमर्स बिना डायमंड के ढेरों आइटम अपने नाम कर सकते हैं।