comscore

Free Fire Max में फ्री मिल रही Booyah वेपन स्किन, पाने के लिए करें ये काम

Free Fire Max में Booyah वेपन स्किन मिल रही है, जिसे मुफ्त में हासिल किया जा सकता है। इसके लिए गेम में मिलने वाले कुछ टास्क को पूरा करना होगा।

Published By: Ajay Verma | Published: Oct 22, 2024, 11:37 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max में कैरेक्टर, पेट, वेपन स्किन और ग्लू वॉल जैसे ढेरों आइटम मिलते हैं। इन्हें पाने के लिए इन-गेम करेंसी डायमंड का इस्तेमाल करना पड़ता है। हालांकि, ज्यादातर गेमर्स डायमंड खर्च करने से कतराते हैं। इस वजह से गेम में डेली मिशन आयोजित किए जाते हैं, जिससे उन्हें गेमिंग आइटम पाने का मौका मिलता है। हम आपको आज यानी 22 अक्टूबर के डेली मिशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें पूरा करने पर शानदार वेपन स्किन फ्री में मिलेगी, जिसका नाम Booyah है। इसका उपयोग UMP गन पर किया जा सकता है। इससे वेपन की एक्यूरेसी बढ़ जाएगी। इससे विरोधियों को नॉक आउट आसानी से किया जा सकेगा। news और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी, आधे दाम में मिल रहा Moon Flip इमोट और Mr. Bone बंडल

Free Fire Max Mission

फ्री फायर मैक्स में Booyah वेपन स्किन मुफ्त में मिल रही है। इस स्किन को पाने के लिए गेमर्स को कुछ टास्क पूरे करने होंगे, जिनकी जानकारी दी गई है। आइए, नीचे जानते हैं… news और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: आज के कोड से कैरेक्टर समेत मिल रहा बहुत कुछ, ऐसे करें रिडीम

1. स्किन पाने के लिए गेम में लॉग-इन करना होगा।
2. 10 मिनट तक लगातार गेम खेलना होगा।
3. 20 मिनट तक गेम खेलना होगा।
4. 30 मिनट तक फ्री फायर मैक्स खेलना होगा। news और पढें: Free Fire Max में Trident Suit Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन हुआ अपडेट

यदि आप ऊपर बताई गई वेपन स्किन को पाना चाहते हैं, तो आपको ऊपर बताए गए चार में से तीन टास्क को पूरा करना होगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कैसे पाएं वेपन स्किन

  • वेपन स्किन पाने के लिए अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स ओपन करें।
  • इवेंट और स्टोर के नीचे बने मिशन बटन पर टैप करें।
  • यहां टास्क चेक करें।
  • गेम में जाकर टास्क पूरा करें।
  • अब दोबारा मिशन सेक्शन में आकर क्लेम बटन पर क्लिक करें।
  • इस तरह आपको वेपन स्किन मिल जाएगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बोयाह वेपन स्किन उन ही फ्री फायर मैक्स खिलाड़ियों को मिलेगी, जो इस समय 12 लेवल पर हैं। इससे कम लेवल वाले खिलाड़ियों के लिए ये टास्क अभी अनलॉक नहीं हुए हैं।