comscore

Free Fire Max में एक साथ 2000 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, अभी ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max का Never Leave Teammate इवेंट लाइव हो गया है। इस शानदार इवेंट में बिना डायमंड के Taunting Smile वेपन स्किन और 2000 गोल्ड क्लेम किए जा सकते हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Jan 07, 2026, 08:51 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max में नए साल को मजेदार बनाने के लिए हाल ही में नया इवेंट लाया गया है। इस इवेंट का नाम ‘Never Leave Teammate’ है। इसमें 1000 से ज्यादा गोल्ड मुफ्त में मिल रहे हैं। साथ ही में एनिशन वाला प्रीमियम बैकपैक दिया जा रहा है। यही नहीं वेपन लूट क्रेट भी मिल रही है, जिसे अनलॉक करके Taunting Smile वेपन स्किन पाई जा सकती है। इससे वेपन को धांसू लुक मिलेगा और रेंज बढ़ जाएगी, जिससे निशाना लगाने में आसानी होगी। news और पढें: Free Fire Max में Wooden Cabin ग्लू वॉल स्किन करें Claim, Daily Special लाया मौका

Never Leave Teammate

Free Fire Max का नेवर लीव टीममेट टास्क आधारित इवेंट है। साधारण शब्दों में कहें तो इस इवेंट में टास्क परफॉर्म करके रिवॉर्ड क्लेम किए जा सकते हैं। ईनाम की बात करें, तो इवेंट में 2000 गोल्ड प्रमुख रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे हैं। इसमें HeartRocker बैकपैक और Taunting Smile वेपन लूट क्रेट दी जा रही है। news और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम

टास्क

  • BR/CS मैच में 2 टीममेट की मदद करने पर 2000 गोल्ड मिल रहे हैं।
  • BR/CS मैच में 4 टीममेट की सहायता करने पर Taunting Smile वेपन स्किन दी जा रही है।
  • BR/CS मैच में 8 टीममेट की मदद करने पर हार्टरॉकर बैकपैक मिल रहा है।

कैसे करें ईनाम क्लेम ?

  • अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स ओपन कर लीजिए।
  • होम स्क्रीन पर बने इवेंट सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको इवेंट मिलेगा, उस पर टैप कीजिए।
  • फिर टास्क पढ़कर उसे गेम में पूरा करें।
  • दोबारा इस सेक्शन में आएं।
  • क्लेम बटन दबाएं।
  • इसके बाद रिवॉर्ड अनलॉक हो जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्री फायर मैक्स के इस इवेंट को नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए लाया गया है। इस इवेंट को 6 जनवरी 2026 को लाइव किया गया था। अब यह इवेंट गेमर्स के लिए 13 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा। इस दौरान गमर्स ऊपर बताए गए टास्क को पूरा करके ईनाम पा सकते हैं। news और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

लक रॉयल इवेंट

गरेना फ्री फायर मैक्स में टास्क बेस्ड इवेंट के अलावा लक रॉयल इवेंट भी लाइव किए जाते हैं। इन इवेंट में अल्ट्रा-एक्सक्लूसिव गेमिंग आइटम रिवॉर्ड के रूप में मिलते हैं, जिन्हें पाने के लिए स्पिन करना होता है। इसके लिए लिमिटेड डायमंड खर्च करने पड़ते हैं।