Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Oct 17, 2025, 03:59 PM (IST)
Free Fire Max में Stick No Bills ग्लू वॉल स्किन पाने का मौका मिल रहा है। इस ग्लू वॉल स्किन को आप Daily Special स्टोर से आधे कीमत में पा सकते हैं। यह फ्री फायर मैक्स गेम का पॉपुलर स्टोर है, जहां से आप विभिन्न इन-गेम आइटम्स को बंपर डील व डिस्काउंट ऑफर्स में पा सकते हैं। अगर आप फ्री फायर मैक्स प्लेयर हैं और आप इन-गेम आइटम्स खरीदने में ज्यादा इन-गेम करेंसी खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो डेली स्पेशल स्टोर आपके लिए ही है। इस स्टोर के जरिए आप सस्ते में कई सारे इन-गेम आइटम्स को पा सकते हैं। यहां जानें डिटेल्स। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
Free Fire Max का Daily Special सेक्शन अपडेट हो गया है। आज इस सेक्शन के जरिए आप कई तरह के इन-गेम आइटम्स को पा सकते हैं, वो भी हाफ रेट में। दरअसल, फ्री फायर मैक्स के डेली स्पेशल स्टोर की बात करें, तो इस स्टोर में मौजूद सभी इन-गेम आइटम्स पर 50 प्रतिशत ऑफ मिलता है। ऐसे में आप उन आइटम्स को आधे दाम में खरीद सकते हैं। आज डेली स्पेशल सेक्शन से आप Stick No Bills Gloo Wall Skin, Violet Parkour Bundle और Skull Punker (Head) जैसे इन-गेम आइटम्स को आधी कीमत में खरीद सकते हैं। यहां देखें आज मिलने वाले सभी आइटम्स की लिस्ट। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
1. Skyboard Colossus की कीमत 299 डायमंड्स है, जिसे Daily Special सेक्शन से आप 149 डायमंड्स में पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू
2. BP S1 Token की कीमत 10 डायमंड्स है, जिसे आप 5 डायमंड्स में क्लेम कर सकते हैं।
3. Skull Punker (Head) की कीमत 499 डायमंड्स है, जिसे आप डेली स्पेशल स्टोर से 249 डायमंड्स में खरीद सकते हैं।
4. Violet Parkour Bundle की कीमत 899 डायमंड्स है, जो कि आज डेली स्पेशल से 449 डायमंड्स में पाया जा सकता है।
5. Stick No Bills Gloo Wall Skin की कीमत 599 डायमंड्स है, जिसे आप 299 डायमंड्स में क्लेम कर सकते हैं।
6. Heartseeker (Groza + VSS) Weapon Loot Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जिसे आप 20 डायमंड्स में पा सकते हैं।
1. सबसे पहले फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।
2. उसके बाद स्टोर सेक्शन में जाएं।
3. स्टोर सेक्शन में आपको डेली स्पेशल का बैनर दिखेगा।
4. इस बैनर पर क्लिक करके आप आज मिलने वाले आइटम्स को एक्सेस कर सकते हैं।